..................... Suvinder Vicky made his debut with Juhi Chawla, but after 20 years got the title of superstar from web series - Hindi Filmibeat

जूही चावला संग किया था डेब्यु, पंजाबी इंडस्ट्री का हैं जाना-माना चेहरा, 20 साल में मिली सुपरस्टार की पहचान

 Suvinder Vicky

सुविंदर विक्की इन दिनों काफी ज्यादा चर्चा में बने हुए हैं। बता दें कि उनकी अदाकारी इन दिनों काफी ज्यादा दर्शकों को पसंद आ रही है। हाल ही में क्राइम और पुलिस इन्वेस्टिगेशन पर आधारित बनाई गई वेब सीरीज 'कोहरा' में उन्हें देखा गया। यहां तक कि इस वेब सीरीज में उनकी एक्टिंग को काफी ज्यादा दर्शकों द्वारा प्यार मिला। इस सीरीज के सुविंदर विक्की ने पुलिसकर्मी बलबीर सिंह का किरदार निभाया और एक हत्या के रहस्य को सुलझाने में काम किया। जिसका निजी जीवन भी काफी ज्यादा मुश्किलों से भरा हुआ था।

49 साल के एक्टर हैं पंजाबी इंडस्ट्री का बड़ा नाम

इसी के साथ-साथ आपको बता दें कि सुविंदर विक्की ने अपने किरदार को निभाने के लिए न सिर्फ एक पुलिसकर्मी के तौर तरीकों को सिखा बल्कि बॉडी लैंग्वेज पर भी काफी बेहतरीन काम किया। बता दें कि उनकी जिंदगी को समझ कर खुद को उसमें डालने की पूरी कोशिश की। 49 साल के सुविंदर विक्की को पंजाबी इंडस्ट्री का जाना माना चेहरा माना जाता है। इतना ही नहीं आपको बता दें कि वह हरियाणा की सिरसा के रहने वाले हैं। उन्होंने पंजाबी यूनिवर्सिटी, पटियाला से थिएटर और टेलीविजन में मास्टर आफ आर्ट्स की पढ़ाई पूरी की।

शाहिद कपूर की फ़िल्म से किया बॉलीवुड डेब्यू

सुविंदर विक्की ने साल 2004 में पंजाबी फिल्म देस होया परदेस से फिल्मों में डेब्यू कर लिया और इसमें जूही चावला, गुरदास मान, दिव्या दत्ता और अनूप सोनी भी नजर आए थे। बता दें कि 10 सालों तक पंजाबी इंडस्ट्री में उन्होंने काफी बेहतरीन काम किया। जिसके बाद में साल 2016 में उन्होंने शाहिद कपूर की फिल्म 'उड़ता पंजाब' से कुक्कू का किरदार में बॉलीवुड डेब्यू किया। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर भी अच्छा खासा प्रदर्शन किया। लेकिन इसके बावजूद भी उन्हें कोई खास पहचान प्राप्त नहीं हो पाई।

कोहरा वेब सीरीज से मिली सुपरस्टार की उपाधि

लेकिन आपको बता दें कि साल 2019 में सुविंदर ने अक्षय कुमार स्टारर फिल्म 'केसरी' में भी काम किया। इस फिल्म में उन्होंने नायक लाल सिंह की भूमिका निभाई और काफी ज्यादा तारीफें बटोरी। लेकिन अब हाल ही में वेब सीरीज 'कोहरा' के बाद में उनकी खूब चर्चा हो रही है। उन्होंने इमोशंस के जरिए काफी नेचुरल परफॉर्मेंस दी और स्क्रीन पर यह वेब सीरीज काफी शानदार रही। इस सीरीज को 15 जुलाई को रिलीज किया गया था। जिसमें सुविंदर विक्की के साथ-साथ बरुण सोबती, राचेल शेली और वरुण बडोला जैसे मशहूर कलाकार नजर आए थे।

Read more about: suvinder vicky
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X