"मैं उनके बिना जी नहीं पाउंगी"...फिर इस तरह से अभिनेता पति को पत्नी ने दिया धोखा और बच्चों को भी छोड़ दिया!

Hrithik Roshan-Sussanne Khan's video: सोशल मीडिया पर आए दिन कोई ना कोई पुराने और नए वीडियो और फोटोज वायरल होते रहते हैं। ऐसे में इसी बीच एक पुराना वीडियो सुजैन खान का वायरल हो रहा है, जिसमें वह सुजैन खान अपने पति ऋतिक रोशन को लेकर एक बड़ा बयान देती हैं। फिलहाल सुजैन खान अपने बॉयफ्रेंड के साथ रहती हैं, ऐसे में यह वीडियो ट्रेंड कर रहा है।
सुजैन खान का पुराना वीडियो-
सुजैन खान और ऋतिक रोशन की मुलाकात बड़ी ही फिल्मी थी, दोनों को पहली नजर का प्यार हुआ था। फिर कपल ने शादी करने का प्लान बना लिया। फिल्म कहो ना प्यार है के बाद ऋतिक और सुजैन शादी के बंधन में बंध गए थे लेकिन शादी के 13 साल बीत जाने के बाद एक दिन अचानक दोनों ने अलग होने का फैसला ले लिया।
अब एक वीडियो सामने आया है, जिसमें सुजैन खान ऋतिक के लिए अपने प्यार का इजहार करते हुए कहती दिखी थीं कि वे उनसे कितना प्यार करती हैं। उस वक्त सुजैन खान के शब्द थे- मैं कभी ऋतिक के बगैर जीवन में आगे बढ़ पाऊंगी ये मैं सोच भी नहीं सकती। मैं अपनी जिंदगी ऋतिक के बगैर सोच भी नहीं सकती, मैं उनसे बहुत अटैच्ड हूं।'
सुजैन खान का यह वीडियो करण जौहर के कॉफी विद करण का है। साल 2005 का ये कॉफी विद करण का सीजन था जिसमें सुजैन ने ऋतिक के लिए अपने मन में बेइंतहा प्यार का जिक्र किया था, इस एपिसोड में सुजैन के साथ बगल में शाहरुख खान की पत्नी गौरी खान बैठी थीं।
शो में करण ने एक सवाल किया था जिसका सुजैन ने ये जवाब दिया था, करण ने सवाल में पूछा था-आप क्या करोगे जब आपके पति का कोई और अफेयर होगा? करण के इस सवाल पर सुजैन ने कुछ ऐसे जवाब दिया था-'किसी भी रीजन से अगर ऐसा होता है तो मेरे लिए जीवन में आगे बढ़ना मुश्किल होगा।' खैर फिलहाल तो सुजैन अपने पति ऋतिक रोशन और दोनों बच्चों को छोड़कर आगे बढ़ चुकी हैं।
सुजैन खान का अफेयर-
बॉलीवुड के जाने-माने एक्टर ऋतिक रोशन की एक्स वाइफ सुजैन खान सोशल मीडिया पर काफी चर्चा में बनी रहती हैं। इसकी वजह उनका लव अफेयर है। इसी बीच ऋतिक रोशन की एक्स वाइफ सुजैन खान अपने बॉयफ्रेंड अर्सलान गोनी के साथ हमेशा ही देखी जाती हैं, अर्सलान गोनी और सुजैन खान की तस्वीरें आते ही सोशल मीडिया पर छा गई हैं।


Click it and Unblock the Notifications