ना कंगना... ना सबा.. बल्कि इनके लिए ऋतिक ने सुजैन के साथ तोड़ दी 10 साल की शादी

अक्सर बॉलीवुड इंडस्ट्री में देखने को मिलता है कि जितनी जल्दी सेलिब्रिटीज शादी करते हैं उतनी ही जल्दी उनके तलाक भी हो जाते हैं। लेकिन आज हम आपको बॉलीवुड की जोड़ी ऋतिक रोशन और सुजैन खान के बारे में बताने वाले हैं और आज हम आपको उनके तलाक को लेकर बताएंगे। जानकारी के लिए आपको बता दें कि दोनों ने साल 2014 में तलाक ले लिया था और 13 साल की शादी खत्म कर दी थी।
सुजैन खान ने तलाक पर तोड़ी चुप्पी
लेकिन आपको बता दें कि जब भी ऋतिक रोशन या फिर सुजैन खान से उनके तलाक को लेकर बात की गई तो उन्होंने इस पर चुप्पी बनाकर रखी। दोनों में से किसी ने भी अपने तलाक के पीछे का खुलासा नहीं किया। लेकिन फिर सुजैन खान ने तलाक के तकरीबन 2 साल बाद साल 2016 में एक इंटरव्यू के दौरान अपने तलाक के पीछे का खुलासा किया।
अभी भी अच्छे दोस्त हैं ऋतिक और सुजैन
दरअसल, इस दौरान सुजैन खान ने कहा कि "हम अपने जीवन में एक ऐसे समय पर पहुंच गए थे जहां पर हमें फैसला लेना पड़ा कि अब हमें अलग हो जाना चाहिए। इस झूठे रिश्ते से बाहर निकलना बहुत जरूरी था और अब हम बहुत ही अच्छे दोस्त हैं।" इसी के अलावा साल 2016 में गौरी खान के जन्मदिन पर सुजैन खान ने उन्हें इंस्टाग्राम पर आधिकारिक तौर पर शुभकामनाएं दी और गौरी के साथ में एक तस्वीर भी शेयर की।
जब सुजैन ने की थी ऋतिक की पुरानी तस्वीर शेयर
जानकारी के लिए आपको बता दें कि गौरी खान के साथ में ऋतिक रोशन की यह एक थ्रोबैक तस्वीर थी। सुजैन खान ने इस तस्वीर को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा कि #FriendsForLife। लेकिन आपको बता दें कि उनके इस कैप्शन से साफ पता चलता है कि अब ऋतिक रोशन और सुजैन खान के बीच में सिर्फ दोस्ती का रिश्ता रह गया है और वह काफी अच्छे दोस्त है।
बच्चों के खातिर आज भी दोस्त हैं ऋतिक-सुजैन
ऋतिक रोशन और सुजैन खान ने साल 2000 में शादी रचा ली थी और आपको बता दें कि उनके दो बच्चे भी हैं। जिनका नाम रिहान और रिधान है। लेकिन एक इंटरव्यू के दौरान जब सुजैन खान से सवाल किया गया कि उन दोनों के तलाक के चलते उनके बच्चों के साथ उनके रिश्ते पर कैसा असर पड़ा। जिसपर सुजैन खान ने बताया कि "हम बहुत बातें किया करते हैं और भले ही हम अब एक साथ में नहीं घूमा करते हैं। लेकिन हम अपने बच्चों को लेकर बहुत सम्मानजनक व्यवहार करते हैं। जो हमारे साथ हमारे बच्चे होते हैं तो हम अपने मतभेदों को अलग रखकर उनकी रक्षा करना महत्वपूर्ण समझते हैं।"


Click it and Unblock the Notifications


