'मैं उनके बिना जी नहीं सकती...', ऋतिक रोशन पर जान लुटाती थीं सुजैन खान, फिर भी 13 साल में हुआ तलाक

ऋतिक रोशन बॉलीवुड इंडस्ट्री के एक दिक्कत अभिनेता है और आपको बता दें कि उन्होंने साल 2000 में सुजैन खान के साथ में शादी रचाई थी। दोनों बॉलीवुड के पावर कपल माने जाते थे और इतना ही नहीं दोनों के बीच में बेइंतेहा प्यार भी था। लेकिन दोनों की मोहब्बत को ऐसी नजर लगी की 13 साल में ही दोनों का तलाक हो गया।
एक वक्त था जब सुजैन खान, ऋतिक रोशन से बेशुमार प्यार करती थी। इस बात का खुलासा खुद उन्होंने करण जौहर के चैट शो कॉफी विद करण में दिया था। जहां पर वह शाहरुख खान की पत्नी गौरी खान के साथ में पहुंची थी। तब कारण ने उसे सवाल किया कि दोनों के हस्बैंड फिल्मी वर्ल्ड से हैं और हीरोइन के साथ रोमांस करते हैं। तो उन्हें इन सिक्योरिटी नहीं होती है?
जिस पर सुजैन खाने जवाब देते हुए कहा कि वह ऋतिक रोशन के बिना जीने की सोच भी नहीं सकती है। उन्होंने आगे कहा कि "मैं भगवान से यही प्रार्थना करती हूं कि अगर कभी भी किसी वजह से हमें अलग हो जाना पड़े तो मैं कभी भी अपने जीवन में मुंह बंद नहीं कर पाऊंगी। मैं अपनी जिंदगी ऋतिक के बिना इमेजिंग भी नहीं कर सकती।"
सुजैन खान ने आगे कहा कि "अगर सेट पर कोई भी अभिनेत्री उन्हें अट्रैक्ट करने की कोशिश करती है तो वह घर आकर मुझे बता देते हैं। हम दोनों एक दूसरे के काफी अच्छे दोस्त हैं। एक दूसरे से हर बात शेयर करते हैं और इसीलिए मुझे कभी भी इनसिक्योर फील नहीं होता।" हालांकि अब ऋतिक और सुजैन दोनों ही अपने रिश्ते में आगे बढ़ चुके हैं।
सुजैन और ऋतिक अपने जीवन में मूव ऑन कर चुके हैं। ऋतिक अब सबा आज़ाद को डेट कर रहे हैं तो वही सुजैन भी अर्सलन गोनी के साथ रिश्ते में हैं। एक पुराने इंटरव्यू में सुजैन खान ने ऋतिक रोशन के साथ तलाक पर कहा था कि उन दोनों के जीवन में एक ऐसा मोड़ आ गया था जहां पर उन्होंने अलग होना ही सही समझा।


Click it and Unblock the Notifications











