..................... Sushmita Sen was impressed after seeing her opposite Shahrukh Khan in the film Main Hoon Na, but her role was small in movie - Hindi Filmibeat

सुष्मिता सेन के रोल को किसी ने नहीं दी तवज्जो, उसी फ़िल्म के चलते इंडस्ट्री में छा गई थी एक्ट्रेस

Sushmita Sen

सुष्मिता सेन बॉलीवुड इंडस्ट्री की सबसे खूबसूरत हसीनाओं में से एक मानी जाती हैं. इतना ही नहीं आपको बता दें कि उन्होंने साल 1994 में मिस यूनिवर्स का खिताब अपने नाम किया. इसके बाद में वह पूरी दुनिया भर में काफी लोकप्रिय हो गई थी. वैसे तो उन्होंने फिल्मों में कई सारे रोल अदा किए हैं. लेकिन फराह खान की फिल्म 'मैं हूं ना' में उन्होंने काफी छोटा रोल निभाया और यह काफी ज्यादा प्रभावशाली रहा. इस फिल्म में चांदनी चोपड़ा के किरदार ने उन्हें काफी ज्यादा पॉपुलर कर दिया था.

फराह ने सुष्मिता से मांगी थी माफ़ी

शायद ही किसी को यकीन होगा कि सुष्मिता सेन का किरदार इतना ज्यादा मशहूर हो गया था कि 'मैं हूं ना' की रिलीज के एक दिन बाद ही मुंबई के सभी जगह पर पुराने पोस्ट को हटाकर दूसरे पोस्टर लगा दिए गए थे. जिन पोस्टर्स में शाहरुख खान के साथ में सुष्मिता सेन नजर आ रही थी. ह्यूमंस ऑफ़ बॉम्बे के साथ में इंटरव्यू के दौरान चांदनी चोपड़ा के किरदार को लेकर सुष्मिता सेन ने बताया कि वह एक टर्निंग प्वाइंट साबित हुआ था. एक्ट्रेस ने इस पर बात करते हुए बताया कि "फराह ने मुझको कॉल किया और बोलती है कि सुष्मिता मैंने फिल्म का फाइनल एडिट देखा और मुझे आपसे माफी मांगनी चाहिए. सबके रोल मौजूद है लेकिन आप काफी मुश्किल से दिखाई दे रही हैं."

यश चोपड़ा का सुष्मिता को आया था कॉल

लेकिन बाद में सुष्मिता सेन ने फराह को ये आश्वासन दिल दिया कि वह परेशान ना हो, लेकिन अंदर से उन्हें भी अच्छा नहीं लग रहा था. सुष्मिता सेन ने इसी पर बताया कि "'मैं हूं ना' फिल्म की स्क्रीनिंग फिल्म सिटी में हुई थी. मेरा फोन बजने लग गया था और मैं इस बात को समझ नहीं पा रही थी कि यश चोपड़ा जी मुझे कॉल क्यों कर रहे थे. पूरी इंडस्ट्री से मुझे कल आ रहे थे. मैं बहुत डर कर फोन उठा रही थी."

हर किसी ने एक्ट्रेस के रोल की कर दी थी तारीफ

उसे वक्त को याद करते हुए सुष्मिता सेन ने बताया कि "लोग मुझे कह रहे थे कि आपने बहुत शानदार काम किया और आपके इस किरदार से नजरे हटाना काफी मुश्किल हो रहा था. काश आप इस फिल्म के सेकंड हाफ के हर एक फ्रेम में नजर आती." जानकारी के लिए आपको बता दें कि सुष्मिता सेन इस फिल्म की स्क्रीनिंग में नहीं गई थी. उनको ऐसा लगने लगा की फिल्म देखकर उनका निराशा हासिल होगी क्योंकि फराह खान ने उन्हें यह कह दिया था कि वह फिल्म में काफी मुश्किल से दिखाई दे रही है.

दर्शकों से भी एक्ट्रेस को मिली थी तारीफें

47 साल की सुष्मिता सेन की प्रतिक्रियाओं से ऐसा लगने लगा था कि कुछ तो बदल चुका है. भले ही इस फिल्म में एक्ट्रेस का रोल छोटा था लेकिन इसका असर काफी ज्यादा बड़ा था. हालांकि दर्शक उन्हें हर एक फ्रेम में शाहरुख खान के साथ में देखना चाह रहे थे. जानकारी के लिए आपको बता दें कि फराह खान ने 'मैं हूं ना' फिल्म को लिखा भी था और डायरेक्ट भी किया था. इस फिल्म में शाहरुख खान और सुष्मिता सेन के साथ-साथ सुनील शेट्टी, अमृता राव और जायेद खान भी नजर आए थे. इस फिल्म को 30 अप्रैल साल 2004 में रिलीज किया गया था.

Read more about: sushmita sen
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X