Sushmita Sen : मौत को मात देकर जिंदा वापस लौटे ये सेलिब्रिटी, हार्ट अटैक के बाद मिली जिंदगी

हाल के दिनों में हार्ट अटैक और इससे मरने वालों की संख्या में काफी इजाफा हुआ है। हार्ट अटैक या दिल की बीमारी पर अब किसी उम्र की सीमा नहीं रही है। कम उम्र से लेकर बुजूर्ग तक सभी हार्ट अटैक अथवा दिल की बीमारी से ग्रसित हैं। हाल ही में सुष्मिता सेन ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर कर बताया कि उन्हें कुछ समय पहले ही हार्ट अटैक आ चुका है। वहीं होली के अगले दिन हार्ट अटैक की वजह से ही एक्टर सतीश कौशिक ने दुनिया को अलविदा कह दिया। आइए आपको कुछ ऐसे सेलिब्रिटी के बारे में बताते हैं, जिनको हार्ट अटैक आ चुका है और किसी तरह से मौत को मात देकर इन स्टार्स ने जिंदगी पर जीत हासिल की।

सुष्मिता सेन :
मौत को मात देकर जिंदा बचने वाले लोगों की लिस्ट में सबसे नया नाम सुष्मिता सेन का है। सुष्मिता सेन ने अपने इंस्टाग्राम पोस्ट में बताया कि उन्हें हाल ही में हार्ट अटैक आया था। उनके हार्ट में 95% ब्लॉक था। इस वजह से सुष्मिता को एक स्टेंट भी लगाना पड़ा है। हालांकि अब सुष्मिता काफी ठीक हैं। इस बात की जानकारी उन्होंने खुद ही अपने इंस्टाग्राम पोस्ट में दी है।

रेमो डि'सूजा :
कोरियोग्राफर और डायरेक्टर रेमो डिसूजा को साल 2020 में हार्ट अटैक आया था। उन्हें हार्ट अटैक उस समय आया उस समय वह जिम में अपने ट्रेनर का इंतजार कर रहे थे जो उस समय रेमो की पत्नी को ट्रेनिंग दे रहे थे। आनन-फानन में उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया गया। उनकी एंजियोप्लास्टी सर्जरी भी करनी पड़ी। रेमो की दाहिनी धमनी ने 100 प्रतिशत का ब्लॉकेज आया था और जिस समय उन्हें अस्पताल ले जाया गया उस समय उनका दिल सिर्फ 25 प्रतिशत ही काम कर रहा था।

सुनील ग्रोवर :
कॉमेडियन सुनील ग्रोवर को साल 2022 में हार्ट अटैक आया था। उनकी हालत इतनी ज्यादा खराब हो गयी थी कि उनकी 4 बायपास सर्जरी करवानी पड़ी। इलाज के बाद सुनील ग्रोवर अब पूरी तरह से स्वस्थ हैं। डॉक्टरों के कहने पर सुनील ग्रोवर ने 1 महीने तक आराम किया। लगभग 25 दिनों के बाद उन्होंने काम पर वापसी की थी।

सायरा बानो :
बीते दिनों की एक्ट्रेस और दिलीप कुमार की पत्नी सायरा बानो को साल 2021 में हार्ट अटैक आया था। उन्हें तुरंत अस्पताल में भर्ती करवाया गया जहां इलाज के बाद उनकी जान बची। पति को खोने के महज 2 महीने के अंदर ही सायरा बानो को हार्ट अटैक आया था। उन्हें अस्पताल के आईसीयू में रखना पड़ा था।


Click it and Unblock the Notifications











