Sushmita Sen: अमीर बॉयफ्रेंड को डेट करने की वजह से इन एक्ट्रेसेस को होना पड़ा ट्रोल

बॉलीवुड एक्ट्रेसेस अपने काम और फिल्मों के साथ-साथ निजी जिंदगी और बॉयफ्रेंड को लेकर भी सूर्खियों में छायी रहती हैं। खास तौर पर जब इन एक्ट्रेसेस का नाम किसी फेमस या अमीर शख्स से जुड़ता है। इनके रिश्तों को कई नाम दिए जाते रहते हैं। इन्हें कई बार गोल्ड डिगर तक कहा जाता है। लेकिन इन एक्ट्रेसेस ने अपने रिश्तों को ना सिर्फ खुले तौर पर स्वीकार किया है बल्कि गोल्ड डिगर की ट्रोलिंग को भी मुंहतोड़ जवाब दिया है। आपको कुछ ऐसी ही एक्ट्रेसेस के बारे में बताते हैं जिन्हें अमीर लोगों को डेट करने की वजह से कड़ी आलोचना का सामना करना पड़ा।

सुष्मिता सेन
इस लिस्ट में सबसे पहला नाम सुष्मिता सेन का है। सुष्मिता सेन का नाम कई दिग्गज हस्तियों के साथ जुड़ चुका है। सुष्मिता सेन के साथ जो आखिरी नाम जुड़ा वह आईपीएल के संस्थापक ललित मोदी का था। इन दोनों की फोटो और डेटिंग की खबरें सामने आते ही लोगों ने सुष्मिता सेन को ट्रोल करना शुरू कर दिया था। लोगों ने तो सुष्मिता को 'गोल्ड डिगर' तक कहा था। लेकिन इनका जवाब देते हुए सुष्मिता सेन ने सर्कास्टिक तरीके से जवाब दिया कि उन्हें गोल्ड पसंद नहीं है और अपने लिए डायमंड वह खुद खरीद सकती हैं।

शिल्पा शेट्टी
बॉलीवुड में शिल्पा शेट्टी का खुद का करियर ना सिर्फ शानदार रहा है बल्कि उनकी खुद की कमाई भी काफी आकर्षक रही है। अपने करियर के पीक पर शिल्पा शेट्टी ने बिजनेसमैन राज कुंद्रा से शादी कर ली। उस समय शिल्पा को लोगों के ताने सुनने पड़े थे। शिल्पा को 'गोल्ड डिगर' और 'घर तोड़ने वाली औरत' तक कहा जा चुका है। लेकिन इन बातों की परवाह किये बिना शिल्पा अपने पति और बच्चों के साथ शानदार जिंदगी जीती हैं।

मलाइका अरोड़ा
अपने पति से अलग होना और तलाक लेना किसी भी महिला के लिए आसान नहीं होती है। जब मलाइका का पति अरबाज खान से तलाक हुआ तो लोगों ने उन्हें कई ताने दिये। किसी ने 'गोल्ड डिगर' कहा तो किसी ने कहा कि मलाइका ने सिर्फ मतलब के लिए अरबाज से शादी की, मकसद पूरा हो जाते ही मलाइका ने अरबाज को छोड़ दिया। सिर्फ इतना ही नहीं, मलाइका को अपने से छोटे अर्जुन कपूर को डेट करने को लेकर भी काफी कुछ सुनना पड़ता है। हालांकि इसका जवाब देते हुए मलाइका ने कहा भी है कि अर्जुन ना तो स्कूल में पढ़ते हैं और ना ही मैं उन्हें उनके घर से चुराकर डेट कर रही हूं।

प्रियंका चोपड़ा
जब लोगों को पता चला कि प्रियंका चोपड़ा खुद से 10 साल छोटे निक जोनस को डेट कर रही है तो लोगों का दिमाग ही घूम गया। प्रियंका को किसी और देश तो दूर खुद के देश में ही 'गोल्ड डिगर', 'निक जोनस की मां' जैसे ताने दिये गये। दोनों के रिलेशनशिप को लेकर साल 2018 में एक आर्टिकल भी प्रकाशित हुआ था जो आपत्तिजनक था और इसकी वजह से बड़ी बहस छिड़ गयी थी।


Click it and Unblock the Notifications