लंबी हाइट बनी इन एक्ट्रेसेस की दुश्मन! किसी को हीरो ने किया रिजेक्ट तो किसी के हाथ से निकल गईं फिल्में
These Actresses Faced Tall Height Issue: अभी के समय में मॉडलिंग और एक्टिंग में करियर बनाने के लिए बहुत ही अच्छी हाइट के साथ-साथ पर्सनालिटी भी होनी चाहिए। बॉलीवुड इंडस्ट्री में अक्सर आपने देखा भी होगा कि ज्यादातर हसीनाएं लंबी हाइट की ही होती है। आज हम आपको कुछ ऐसी हसीनाओं के बारे में बताने वाले हैं जिनका लंबा कद उनके लिए परेशानी बन गई। कई बार तो उन्हें लंबी हाइट की वजह से मौके नहीं मिल पाए थे।

पूजा बत्रा
पूजा बत्रा बॉलीवुड की एक जानी-मानी अभिनेत्री है और आपको बता दें कि साल 1993 में उन्होंने मिस इंडिया इंटरनेशनल का खिताब अपने नाम किया था। फिल्म विरासत से साल 1997 में बॉलीवुड में कदम रखा। उनके साथ कोई भी हीरो काम करने के लिए तैयार नहीं होता था क्योंकि उनकी हाइट ज्यादा थी। जिसके चलते उन्हें बहुत ही काम फिल्में मिलती थी।
सुष्मिता सेन
सुष्मिता सेन बॉलीवुड की एक जाने वाली अभिनेत्री है और आपको बता दें कि उन्होंने मिस यूनिवर्स का खिताब अपने नाम किया था। साल 1996 में दस्तक फिल्म से उन्होंने बॉलीवुड डेब्यू किया। हालांकि उन्होंने भी अपनी लंबी हाइट की वजह से काफी स्ट्रगल किया। 'मैंने प्यार क्यों किया' फिल्म के वक्त सलमान खान से ज्यादा हाइट होने की वजह से शूटिंग में उन्हें काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। बीवी नंबर 1 फिल्म में भी गोविंदा को कास्ट किया जा रहा था लेकिन सुष्मिता सेन की हाइट काफी लंबी थी इसी के चलते एक्टर ने फिल्म करने से इनकार कर दिया था।
तब्बू
बॉलीवुड की जानी-मानी अभिनेत्री तब्बू भी अपनी हाइट की वजह से कई फिल्मों से रिजेक्ट हो चुकी है। आमिर खान की फिल्म मन के लिए भी तब्बू को कास्ट किया गया था। लेकिन उनकी हाइट काफी लंबी थी और इसी के चलते इस फिल्म से उनको निकलना पड़ा और बाद में फिल्म में मनीषा कोइराला को कास्ट किया गया।
कृति सेनन
अभी के समय में कृति सेनन बॉलीवुड की एक जानी-मानी अभिनेत्री बन चुकी है और आपको बता दें कि एक बार उन्होंने खुद पिंकविला के साथ एक इंटरव्यू के दौरान अपनी हाइट की समस्या को लेकर बात की थी। उन्होंने बताया था कि "मैंने कई सारे ऐसे एक्टर्स के साथ में भी काम किया है जिनकी हाइट मुझसे छोटी थी और मुझे नहीं लगता था कि यह मायने रखता है।अगर आप केमिस्ट्री की बात करते हैं तो यह सब एक्टिंग पर भी डिपेंड करता है और मुझे यहां पर ऐसा नहीं लगता है कि हाइट कोई मायने रखती है।"


Click it and Unblock the Notifications