ये हसीनाएं बिन ब्याहे ही बनी मां, 2 को नहीं मिला मिस्टर परफैक्ट तो ऐसे जिंदगी गुजारने को मजबूर

these b town actresses became mother before marriage

फिल्मी दुनिया में अक्सर देखने के लिए मिलता है कि सितारों को एक साथ काम करते-करते प्यार हो जाता है और वह किसी भी हद तक जा पहुंचते हैं। इसीलिए आज हम आपको सिनेमा जगत की उन हसीनाओं के बारे में बताने वाले हैं जिन्होंने समाज की परवाह किए बिना अपने प्यार की निशानी को दुनिया में जन्म दिया। दरअसल हम बात करने वाले हैं उन हसीनाओं की जो बिन ब्याही मां बन गई।

नीना गुप्ता

नीना गुप्ता का नाम इस लिस्ट में पहले नंबर पर आता है और आपको बता दें कि वह वेस्टइंडीज के मशहूर क्रिकेटर विवियन रिचर्ड्स के प्यार में पूरी तरीके से दीवानी हो गई थी। हालांकि कभी भी दोनों ने शादी नहीं की थी और समाज की परवाह किए बिना अभिनेत्री ने अपनी बेटी मसाबा गुप्ता को जन्म दिया। इसके बाद 2008 में उन्होंने विवेक मेहरा से शादी कर ली और वह चार्टर्ड अकाउंटेंट है।

पुष्पावल्ली

रेखा की मां पुष्पावल्ली एक साउथ की मशहूर अभिनेत्री मानी जाती थी और आपको बता दें कि उन्हें साउथ के ही सुपरस्टार जेमिनी गणेशन से बेइंतेहा प्यार हो गया था। जेमिनी गणेशन से पुष्पावल्ली को 2 बेटियां हुईं। इनमें से एक रेखा भी है।

साक्षी तंवर

साक्षी तंवर टीवी की एक मशहूर अभिनेत्री है और आपको बता दें कि उन्होंने भी शादी नहीं की है। लेकिन उन्होंने साल 2018 में एक बेटी दित्या को गोद ले लिया था। 51 साल की उम्र में भी वह आज भी अकेली है।

रवीना टंडन

रवीना टंडन बॉलीवुड की दिग्गज अभिनेत्री हैं और आपको बता दें कि उन्होंने 11 और 8 साल की दो बच्चियों को गोद लिया था। जिनका नाम पूजा और छाया है। उस वक्त वह अक्षय कुमार को डेट कर रही थी और इसी के चलते उनकी बेटियों को लेकर कई सारी अफवाहें भी आने लग गई थी। हालांकि बाद में साल 2004 में उन्होंने अनिल थडानी के साथ शादी की और इनसे उन्हें एक बेटा और एक बेटी है।

सुष्मिता सेन

सुष्मिता सेन भी बॉलीवुड की एक जानी-मानी हसीना है और आपको बता दें कि वह भी अपने अफेयर्स को लेकर काफी चर्चा का विषय बनी रही। एक्ट्रेस की उम्र 48 साल की हो चुकी है और आज तक उन्होंने शादी नहीं की है। 24 साल की उम्र में उन्होंने दो बेटियों को गोद लिया था।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X