जब सुष्मिता सेन के साथ सेट पर डायरेक्टर ने किया... रोते-बिलखते एक्ट्रेस की हातल हुई खराब

सुष्मिता सेन बॉलीवुड इंडस्ट्री की एक मशहूर और खूबसूरत एक्ट्रेस है। अपनी प्रोफेशनल लाइफ के साथ-साथ पर्सनल लाइफ को लेकर भी वह हमेशा सुर्खियों में बनी रहती हैं। सुष्मिता सेन पूर्व मिस यूनिवर्स रह चुकी है और साल 1996 में महेश भट्ट की फिल्म 'दस्तक' से उन्होंने एक्टिंग की दुनिया में कदम रखा। एक्ट्रेस ने अपनी पहली ही फिल्म से दर्शकों को इंप्रेस कर दिया और इंडस्ट्री में खास पहचान बनाई। इसी फिल्म के सेट पर उनकी मुलाकात उनके एक बॉयफ्रेंड विक्रम भट्ट के साथ हुई। इस फिल्म की शूटिंग के पहले ही दिन कुछ ऐसा हो गया जिसके कारण सुष्मिता सेन काफी ज्यादा रोने लग गई थी।
महेश भट्ट की फिल्म से किया था सुष्मिता सेन ने डेब्यू
सुष्मिता सेन की फिल्म दस्तक उनकी डेब्यू फिल्म थी। उसकी शूटिंग के पहले ही दिन डायरेक्टर महेश भट्ट ने एक्ट्रेस को जमकर फटकार दिया। दरअसल फिल्मी परिवार से ताल्लुक ना रखने के चलते और एक्टिंग ना आने के कारण मिस यूनिवर्स कही जाने वाली सुष्मिता सेन को जब इस फिल्म का ऑफर गया तो उन्होंने इसे रिजेक्ट कर दिया। बाद में महेश भट्ट ने भी हार नहीं मानी और हसीना को मना लिया।
फिल्म के सेट पर फूट-फूट कर रोने लगी थी सुष्मिता सेन
सुष्मिता सेन ने फिल्म के लिए हां कर दी और एक्टिंग उनको बिल्कुल भी नहीं आती थी। जब एक्ट्रेस ने शूटिंग की शुरुआत की तो वह काफी ज्यादा डरी हुई थी और उन्होंने एक ही शॉट के बार-बार रीटेक लेने के बावजूद वह शॉट दे नहीं पा रही थी। इसी के चलते डायरेक्टर गुस्से में आ गए और एक्ट्रेस को उनके गुस्से का सामना करना पड़ा। महेश भट्ट ने पूरे सेट के बीच में एक्ट्रेस को इतना ज्यादा डांट दिया कि सुष्मिता सेन वहां पर खड़े-खड़े फूट-फूट कर रोने लग गई।
महेश भट्ट ने सुष्मिता को दिलाया था गुस्सा
बता दे कि सुष्मिता सेन को इस फिल्म के लिए एक गुस्से वाला सीन करना था और महेश भट्ट उनका सीन के लिए गुस्सा दिलाना चाह रहे थे। जिससे कि वह अच्छा शॉट दे पाए और ऐसा ही हुआ। जब एक्ट्रेस गुस्से में आई तो उन्होंने शॉर्ट दिया और वहां पर हर कोई हैरान रह गया। महेश भट्ट ने भी सुष्मिता सेन की जमकर तारीफ की और कहा कि वह एक्ट्रेस का यही अंदाज देखना चाह रहे थे।
सुष्मिता सेन ने महेश भट्ट की की थी तारीफ
महेश भट्ट ने अपने कई सारे इंटरव्यू में इस बात का जिक्र भी किया है कि जब वह सुष्मिता सेन से मिले तो उनमें बॉलीवुड फिल्मों की हीरोइन बनने की कोई भी ऐसी खूबी थी ही नहीं। डायरेक्टर यही मानते थे कि यह एक्ट्रेस हमेशा से ही बाकी हीरोइनों से काफी ज्यादा अलग है। सुष्मिता सेन ने भी महेश भट्ट के साथ में काम करने का अपना एक्सपीरियंस शेयर किया और कहा कि अगर वह ना होते तो शायद मैं कभी एक्ट्रेस बन ही नहीं पाती।


Click it and Unblock the Notifications