25 साल की हुईं मिस यूनिवर्स सुष्मिता सेन, ऐश्वर्या राय को 0.3 अंक से हराया था
सुष्मिता सेन का मिस यूनिवर्स क्राउन पूरे 25 साल का हो गया है। फिलीपीन्स में 21 मई 1994 को सुष्मिता सेन को मिस यूनिवर्स टाईटल से नवाज़ा गया था और भारत के लिए ये गर्व का पल था। और इस पल को उन्होंने अपने बॉयफ्रेंड रोहमन शॉल के साथ मनाया। रोहमन ने अपने इंस्टा स्टोरी पर ये बेहद प्यारी सी तस्वीर डाली।
इस तस्वीर के ज़रिए ही रोहमन ने फैन्स को इस शानदार पल की याद दिलाई। सुष्मिता सेन बॉलीवुड की उन अभिनेत्रियों में से एक हैं जिनके स्मार्टनेस में कोई और एक्ट्रेस दूर दूर तक नहीं टिकती। उऩकी हर बात अलग होती है।

सुष VS ऐश
कहा जाता है कि ऐश्वर्या और सुष्मिता के बीच यहां कड़ा मुकाबला था, लेकिन इंटरव्यू राउंड में सुष्मिता ने ऐश से बाजी मार ली थी। दोनों से पूछा गया कि यदि आप किसी ऐतिहासिक घटना को बदल सकतीं, तो वो क्या होती ? इस पर ऐश्वर्या का जवाब था, अपने जन्म का समय, जबकि सुष्मिता का उत्तर था, इंदिरा गांधी की मृत्यु। माना जाता है कि इसी जवाब ने दोनों की किस्मत का फैसला कर दिया था।
गौरतलब है कि 1994 के मिस इंडिया के फाइनल राउंड में पांच लड़्कियां थीं और अंत में ऐश और सुष दोनों ही 9.33 अंकों पर आकर रूक गईं। टाई को ब्रेक करने के लिए वापस से सवाल पूछे गए। ऐश्वर्या से पूछा गया कि वो किस टेलीविजन अभिनेता (हॉलीवुड) को अपने पति के रूप में चुनेंगी। वहीं सुष्मिता से पूछा गया थी कि भारतीय टेक्सटाइल इंडस्ट्री के बारे में वो क्या जानती हैं। सुष्मिता ने जवाब दिया गांधी और खादी। इस जवाब ने उन्हें 0.3 अंको से जिताया था।


Click it and Unblock the Notifications











