..................... Sushmita Sen reveals that she did not get married because of her daughters Renee and Alisah - Hindi Filmibeat

शादी न कर पाने पर छलका सुष्मिता सेन का दर्द, बोलीं- मुझे पति चाहिए, लेकिन मेरी बेटियां...

Sushmita Sen

सुष्मिता सेन बॉलीवुड की टॉप हसीनाओं में शुमार है और आपको बता दें कि हाल ही में वह अपनी वेब सीरीज ताली को लेकर काफी ज्यादा चर्चा में बनी हुई है. इस सीरीज की वजह से एक्ट्रेस की अदाकारी को काफी पसंद किया गया. सुष्मिता ने इस वेब सीरीज में एक ट्रांसजेंडर एक्टिविस्ट श्री गौरी सावंत का किरदार निभाया. लेकिन आपको बता दें कि उन्होंने अभी तक शादी नहीं की है और वह एक सिंगल मदर है. दरअसल उन्होंने दो बेटियों को गोद लिया है. उनकी वह अकेले ही देखभाल किया करती हैं. लेकिन कई बार उनके फैंस उनकी शादी को लेकर सवाल किया करते हैं. लेकिन अब सुष्मिता सेन ने खुद इसका खुलासा किया है कि उन्होंने अभी तक शादी क्यों नहीं की.

सुष्मिता की बेटियों को नहीं चाहिए पिता

सुष्मिता सेन ने शादी पर अपनी बेटियों रेनी और अलीशा की प्रतिक्रिया के बारे में खुलासा करते हुए बताया कि जब उनके मन में शादी करने का विचार आता है तो उनकी बेटियों का रिएक्शन कैसा होता है. पूर्व मिस यूनिवर्स रह चुकी सुष्मिता सेन तभी अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर कुछ भी छुपाती नहीं है. एक्ट्रेस एक्स बॉयफ्रेंड रोहमन शॉल के साथ में उनके रिलेशनशिप को लेकर भी काफी खुलकर बात करती हैं. लेकिन अब सुष्मिता सेन ने इस बात का खुलासा कर दिया है कि वह शादी करना तो चाहती है लेकिन उनकी बेटियों ने उनके इस विचार को पूरी तरीके से गलत साबित कर दिया और कहा कि हमें किसी भी पिता की आवश्यकता नहीं है.

सुष्मिता सेन ने शादी न करने का बताया सच

इसी के साथ-साथ आपको बता दें कि सुष्मिता सेन ने सिद्धार्थ कानन के साथ में बातचीत करते हुए काफी कुछ राज खोले. एक्ट्रेस से जब पूछा गया कि कभी उनकी बेटियों को एक पिता की कमी महसूस नहीं होती है? जिस पर एक्ट्रेस ने जवाब में कहा कि "बिल्कुल भी नहीं क्योंकि उन्हें फादर फिगर की कोई भी आवश्यकता नहीं है. आपको सिर्फ वही याद रहता है जो आपके पास होता है. लेकिन जो चीज आपके पास कभी थी ही नहीं,तो आप उसकी कमी को महसूस कैसे कर पाएंगे."

सुष्मिता सेन की बेटियों को नहीं है पिता की आवश्यकता

सुष्मिता सेन ने आगे कहा कि "कांसेप्ट सीधा-सीधा है कि अब जब मैं उनसे यही कहती हूं कि मैं शादी करना चाहती हूं तो उनका रिएक्शन होता है कि क्या और लेकिन क्यों? हमें पिता की जरूरत नहीं है. मैंने उनको कहा, लेकिन मुझे एक पति की आवश्यकता है और इसका आपसे कोई भी संबंध नहीं है. इसके बाद में यह सभी बातें मजाक में चली जाती हैं."

सुष्मिता सेन ने दो बेटियों को लिया है गोद

सुष्मिता सेन ने आगे यह भी कहा कि उनके पास में टाटा है, मेरे पिता और उनके नानू भी है. उनके लिए यही सब काफी है और उन्हें जब भी किसी पिता जैसे की जरूरत होगी तो टाटा उनके लिए वह आदमी बन जाएंगे. जानकारी के लिए आपको बता दें कि सुष्मिता सेन एक सिंगल मदर हैं और उन्होंने साल 2000 में बेटी रेने और साल 2010 में बेटी अलीशा को गोद ले लिया था.

Read more about: sushmita sen bollywood
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X