..................... Sushmita sen revealed that her mother against when she was adopted renee - Hindi Filmibeat

जब जरा सी उम्र में इस हसीना ने लिया बिन ब्याही मां बनने का फैसला...हैरान-परेशान मां बोलीं-‘अभी तो खुद बच्ची..'

Sushmita Sen

Sushmita Sen: सुष्मिता सेन बॉलीवुड इंडस्ट्री की एक बेहतरीन अभिनेत्री है और आपको बता दें कि उन्होंने काफी सारी फिल्मों में काम किया है। लेकिन आपको बता दें कि आज तक उन्होंने शादी नहीं रचाई है और इसके बावजूद वह दो बेटियों की मां है। दरअसल उन्होंने बहुत कम उम्र में अपनी पहली बेटी को गोद लिया। जिस उम्र में लड़कियां अपने करियर पर फोकस करती है या शादी करती हैं, उसे उम्र में सुष्मिता सेन (Sushmita Sen) ने सिंगल मदर बनने का एक कठिन फैसला लिया और उस वक्त उनकी उम्र सिर्फ 24 साल थी। जब उन्होंने अपनी बेटी रेने को गोद लिया था।

पिता ने सुष्मिता को किया सपोर्ट

लेकिन आपको बता दें कि सुष्मिता सेन (Sushmita Sen) का यह फैसला उनकी मां को बिल्कुल ही पसंद नहीं आया था और वह इसके खिलाफ हो गई थी। हालांकि इसके बावजूद सुष्मिता सेन के पिता ने उनका पूरा-पूरा सपोर्ट दिया। इसीलिए आज हम आपको बताने वाले हैं कि सुष्मिता सेन को एक सिंगल मदर बनने के लिए किन-किन चीजों का सामना करना पड़ा।

सुष्मिता सेन रिलेशनशिप से हो गईं थी परेशान

दरअसल ह्यूमंस ऑफ़ बॉम्बे के साथ इंटरव्यू के दौरान सुष्मिता सेन ने यह बताया था कि वह कभी भी नहीं चाहती थी कि उनका कोई भी रिश्ता जिम्मेदारियां के तले दबे रहे। इतना ही नहीं कई सारे रिलेशनशिप होने के बावजूद वह शादी नहीं कर पाई। इतना ही नहीं सुष्मिता सेन (Sushmita Sen) मिस यूनिवर्स भी रह चुकी है। वह एक वक्त पर अनाथालय जाया करती थी। वहां पर जाकर उनको मां होने से जुडी हुई चीज़ों का एहसास होने लगा। तभी सुष्मिता के मन में बच्चा गोद लेने की बात आई।

सुष्मिता सेन की मां थी खिलाफ

सुष्मिता सेन (Sushmita Sen) ने यह भी खुलासा किया था कि वह मां बनने के लिए पूरी तरीके से तैयार थी। लेकिन उनकी खुद की मां सुभ्रा सेन उनके इस फैसले से काफी ज्यादा निराश थी। सुष्मिता सेन की मां ने उनको समझते हुए यह भी कह दिया था कि वह खुद तो अभी बच्ची है और इतनी कम उम्र में उनसे यह जिम्मेदारी नहीं संभलेगी। लेकिन इसके बावजूद सुष्मिता सेन के पिता शुबीर सेन ने उनको पूरा-पूरा सपोर्ट दिया।

Read more about: sushmita sen
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X