जब 15 साल के लड़के ने सुष्मिता सेन के साथ की गंदी हरकत, बोलीं- 'उसने पीछे से छुआ और...'

Sushmita Sen Molestation: सुष्मिता सेन बॉलीवुड इंडस्ट्री की एक दिक्कत अभिनेत्री है और आपको बता दें कि उन्होंने अपने निजी जीवन को लेकर भी काफी सुर्खियां बटोरी हैं। लेकिन आपको बता दें कि सुष्मिता सेन ने कभी भी शादी नहीं रचाई और हर मुश्किल का डटकर सामना किया। हालांकि सितारे कई बार पब्लिक इवेंट्स में जाते हैं और वहां पर कुछ लोग उन्हें अपनी हरकतों से असहज कर देते हैं। ऐसा ही कुछ सुष्मिता सेन के साथ हुआ और एक इवेंट में वहशारीरिक शोषण का शिकार हुई।
सुष्मिता सेन को एक शख्स ने गलत तरीके से छूने की कोशिश की। हालांकि सुष्मिता सेन ने उसे आड़े हाथ ले लिया था। जब वह शख्स एक्ट्रेस के साथ गलत हरकत कर रहा था तो उन्होंने उसका हाथ पकड़ लिया। लेकिन जब एक्ट्रेस ने उसे शख्स को देखा तो वह हैरान हो गई क्योंकि यह सिर्फ 15 साल का बच्चा था। अगर सुष्मिता सेन चाहती तो खुद को गलत तरीके से चुने के लिए इस 15 साल के लड़के को पुलिस के हवाले कर सकती थी। हालांकि उन्होंने ऐसा बिल्कुल नहीं किया।
सुष्मिता सेन ने उस 15 साल के लड़के को समझाया और उसे जाने के लिए कहा। इसपर सुष्मिता सेन ने बात करते हुए कहा कि "मैं उसे ऐसा करते पकड़ा और देखा तो वह काफी छोटा था। मैंने उसकी गर्दन को पकड़ा और कहा कि चलो वॉक पर चलते हैं। मैंने कहा कि बच्चे अगर मैं वहां पर शोर मचाती या रो देती तो तुम्हारी जिंदगी खत्म हो जाती। इसके बाद उसे लड़के ने माफी मांगी और भरोसा दिलाया कि वह कभी ऐसा नहीं करेगा।"


Click it and Unblock the Notifications