हार्ट अटैक के बाद सुष्मिता सेन को इस पर ध्यान देने की काफी जरूरत? Numerologist ने बताई ये बात

Sushmita Sen Numerology: बॉलीवुड अभिनेत्री और पूर्व मिस वर्ल्ड सुष्मिता सेन ने पिछले दिनो हार्ट अटैक की बुरी खबर से हर किसी को हैरान कर दिया था। हालांकि फिलहाल एक्ट्रेस की तबीयत बिल्कुल ठीक है और वो अपने फैंस के साथ भी सोशल मीडिया के जरिए जुड़ी हुई हैं। सुष्मिता सेन की लाइफ को लेकर Divinne Sciences की फाउंडर और Numerologist शोभा आई जैन (Shobha I Jain) ने अंक ज्योतिष आकलन किया है और कई दिलचस्प बातें बताई हैं।
अंक ज्योतिष के अनुसार सुष्मिता सेन की लाईफ़ में बहुत स्ट्रगल रहा है। सुष्मिता सेन ने बिना किसी सहारे के खुद की मेहनत के दम पर ये मुकाम हासिल किया है। सुष्मिता सेन ने स्ट्रगल से तमाम उपलब्धियां शामिल हैं जैसे कि मिस इंडिया और मिस यूनिवर्स का खिताब जीतना और ना सिर्फ परिवार बल्कि पूरे देश को गर्व महसूस कराना।
अंक ज्योतिष की मानें तो सुष्मिता सेन के इवेंट नम्बर बहुत ज़्यादा कार्मिक आ रहे हैं कार्मिक नम्बर लाईफ़ में स्ट्रगल देते हैं। सुष्मिता सेन के जीवन में नम्बर 1 और 4 का बहुत प्रभाव रहा है। नम्बर 1 ने इनको उपलब्धियां दी है और नम्बर 4 और कार्मिक नम्बर के कारण स्ट्रगल रहा है।
इसके साथ ही शोभा आई जैन ने सबसे महत्वपूर्ण बात ये बताई है अंक ज्योतिष आकलन के अनुसार सुष्मिता सेन को अपनी हेल्थ का विशेष ध्यान रखना चाहिए। जैसा की एक्ट्रेस को पिछले दिनो हार्ट अटैक भी आया था और इससे उनके फैंस काफी परेशान हो गए थे।
बता दें कि रीकवरी के बाद अब सुष्मिता फिर से ग्लैमर और फिल्मों की दुनिया में एक्टिव हो रही हैं। उन्हें मुंबई में लक्मे फैशन वीक में रैंप पर वॉक करते हुए स्पॉट किया गया है। सुष्मिता सेन काफी खूबसूरत लग रही थी। उन्होंने गोल्डन कलर का इंडियन ट्रेडीशनल वियर पहन रखा था। इसके साथ ही जल्द ये एक्ट्रेस आर्या के अलगे सीजन में भी दिखाई देने वाली है।


Click it and Unblock the Notifications











