..................... Sushmita Sen: No one was aware of Sushmita's love affair, do you know their names?? - Hindi Filmibeat

Sushmita Sen: सुष्मिता के लव अफेयर के बारें में नहीं हुई किसी को कानों कान खबर, क्या आप जानते हैं इनके नाम??

Sushmita Sen

Sushmita Sen: हाल ही में हार्ट अटैक के चलते खबरों में रहने वाली बॉलीवुड एक्ट्रेस सुष्मिता सेन की पर्सनल लाइफ के बारें में आज हम आपको बताएंगे कि उनका अफेयर किस किस के साथ रहा, और इसकी किसी को क्यूं कानों कान खबर नहीं हुई।

सुष्मिता सेन जो कि आज भी शादी शुदा नहीं हैं, लेकिन ऐसा नहीं है कि उन्होंने घर बसाने की कोशिश नहीं की या फिर वह किसी के साथ रिश्तें में नहीं रही। क्योंकि सुष्मिता का नाम तो कई सारे सेलेब्स और बिजनेसमैन के साथ जुड़ चुका है।

सबसे पहले तो बात करते हैं सुष्मिता के एक्स बॉयफ्रेंड रोहमन शॉल के बारें में, 46 साल की सुष्मिता सेन और 30 साल के रोहमन पिछले कुछ समय से एक दूसरे को डेट कर रहे थे। दोनों को लेकर खबरें आती थीं कि वह जल्द शादी भी करने वाले हैं। लेकिन फिर अचानक एक दिन सामने आया कि लिव-इन में रह रहे रोहमन और सुष्मिता का ब्रेकअप हो गया है। इनके ब्रेकअप की खबर तो किसी को नहीं पता है परंतु हमेशा ही रोहमन को सुष्मिता के परिवार के साथ देखा जाता है।

रोहमन के बाद सुष्मिता के नाम भारत के भगौड़े बिजनेसमैन ललित मोदी के साथ जुड़ा था। ललित मोदी ने एक्ट्रेस संग प्राइवेट तस्वीरें शेयर हंगामा मचा दिया। उन्होंने ये भी बताया कि दोनों एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। हालांकि इसपर अभी तक पूर्व यूनिवर्स सुष्मिता सेन का रिएक्शन सामने नहीं आया है। फिलहाल सुष्मिता सेन ललित मोदी को डेट और अफेयर की खबरों की वजह से ट्रेंड कर रही हैं। लेकिन दोनों को साथ में कई पब्लिकली तो नहीं देखा गया है।

इससे पहले सुष्मिता सेन का नाम पाकिस्तानी किक्रेटर वसीम अकरम के साथ भी जुड़ चुका है। कहा जाता था कि वसीम और सुष्मिता सेन एक दूसरे से इतना प्यार करने लगे थे कि दोनों शादी भी करने वाले थे लेकिन फिर दोनों की लाइफ में कुछ अड़चन आ गई और दोनों अलग हो गए। लेकिन जब जब सुष्मिता से इस पर सवाल किया गया तो उन्होंने इसे अफवाह बताया।

वहीं एक बार सुष्मिता का नाम बिजनेसमैन ऋतिक भसीन संग भी जुड़ चुका है। सुष्मिता सेन का नाम ऋतिक भसीन से तब जुड़ा था जब दोनों एक दूसरे का हाथ पकड़े नजर आते थे। पब्लिक प्लेस में भी दोनों का ये रोमांस किसी से छुपा नहीं है। कहा जाता है कि दोनों ने एक दूसरे को करीब 4 साल डेट किया और फिर दोनों के अलग होने की खबरें सामने लगी।

तो इस तरह से देखा जाए तो सुष्मिता सेन का नाम तो कई सारे बिजनेसमैन और सेलेब्स के साथ जुड़ चुका है। परंतु सुष्मिता ने अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर कभी भी कोई पुष्टि नहीं की और ना ही कुछ भी खुलकर बताया। प्रोफेशनल सवालों के जवाब हमेशा ही एक्ट्रेस ने दिए परंतु अपनी निजी जिंदगी को निजी ही रखा। हाल ही में सुष्मिता सेन ने अपनी हेल्थ से जुड़ी अपडेट साझा करके फैंस को जानकारी दी थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X