ढलती उम्र में अकेले ही बच्चों की परवरिश कर रही हैं ये हसीनाएं, कोई बनी बिन ब्याही मां तो किसी के पति ने छोड़ा

दुनिया में मां को भगवान का दर्जा दिया गया है. मां का प्यार हर किसी के लाड़ दुलार से काफी अलग होता है और बच्चों की परवरिश में वह कोई भी कसर नहीं छोड़ती है. कोई भी परिस्थिति हो या फिर कोई भी परेशानी वह बच्चों का साथ हमेशा देती है. लेकिन आज हम कुछ ऐसी ही अभिनेत्रियों के बारे में बात करने वाले हैं जो कि सिंगल मदर होने के बावजूद भी अपने बच्चों की परवरिश बखूबी कर रही है.
सुष्मिता सेन
सुष्मिता सेन के लिए लाखों लोगों के दिल धड़कते हैं और आपको बता दें कि उन्होंने काफी अच्छी फिल्में बॉलीवुड को दी है. इतना ही नहीं उन्होंने दो बच्चियों को गोद लिया. जिनका नाम रेनी और अलीशा है. बता दें कि जब एक्ट्रेस ने मिस यूनिवर्स का खिताब जीता तो रेनी को गोद लिया था और वही 25 साल की उम्र में वह मां बन गई. लेकिन बाद में 2010 में उन्होंने अलीशा को गोद लिया और अब दोनों बच्ची काफी बड़ी हो चुकी है.
नीना गुप्ता
बॉलीवुड की जानी-मानी और बेहतरीन अदाकारा नीना गुप्ता भी एक सिंगल मदर मानी जाती है और उनका अफेयर्स वेस्टइंडीज के पूर्व क्रिकेटर विवियन रिचर्ड्स के साथ में हुआ करता था. जिस वजह से एक्ट्रेस शादी से पहले ही प्रेग्नेंट हो गई थी. लेकिन उन्होंने हिम्मत नहीं हारी और एक सिंगल मदर के तौर पर बेटी मसाबा को बड़ा किया और अब मसाबा देश की एक बेहतरीन और बड़ी डिजाइनर की लिस्ट में शुमार हो चुकी है.
साक्षी तंवर
टेलीविजन की मशहूर अभिनेत्रियों में शुमार साक्षी तंवर ने बिना शादी के 2018 में एक बेटी को गोद लिया और इसका नाम दित्या रखा गया. बता दें कि एक्ट्रेस को इस फैसले को लेकर उनकी फैमिली के साथ आज उनके दोस्तों ने भी काफी सपोर्ट किया और फैंस भी उनका खूब साथ देते हैं.
इलियाना डिक्रूज
इलियाना डिक्रूज बॉलीवुड की जानी-मानी अभिनेत्रियों में शुमार है और उन्होंने काफी हिट फिल्मों में काम किया है. कुछ वक्त पहले खबर आई कि इलियाना डिक्रूज प्रेग्नेंट है और वह एक सिंगल मां बनने वाली है. जिसकी वजह से वह इन दिनों काफी सुर्खियों में भी बनी हुई है.
करिश्मा कपूर
करिश्मा कपूर की खूबसूरती और उनकी अदाकारी को देखकर फैंस उनके दीवाने हो गए थे. लेकिन बाद में उन्होंने संजय कपूर के साथ शादी की. हालांकि उनकी शादी कुछ ज्यादा वक्त तक टिक नहीं पाई और उनके दो बच्चे का अब वह सिंगल मदर के तौर पर उनका पालन कर रही है.


Click it and Unblock the Notifications











