Sushmita Sen Heart Attack: सुष्मिता से पहले इन सितारों को पड़ चुका है दिल का दौरा, चौकाने वाली है लिस्ट

Sushmita Sen Heart Attack: हिंदी सिनेमा जगत की जानी मानी अभिनेत्री सुष्मिता सेन ने हाल ही में सोशल मीडिया पर पोस्ट के जारिए से अपनी हेल्थ के बारें में जानकारी साझा करते हुए बताया कि उनको बीते दिनों हार्ट अटैक आया था लेकिन अब वह ठीक हैं। तब से उनकी तबीयत के बारें फैंस काफी चिंतित है साथ में हर किसी के मन में एक ही सवाल आ रहा है कि कम उम्र में क्यूं सेलेब्स को इस तरह की परेशानी से गुजरना पड़ रहा है। इससे पहले भी कई सारे सितारों की हार्ट अटैक से मौत हो चुकी है।
अभिनेत्री सुष्मिता सेन को आया हार्ट अटैक-
अपने हार्ट अटैक के बारें में एक्ट्रेस ने लिखा, मुझे कुछ दिन पहले दिल का दौरा पड़ा था। एंजियोप्लास्टी हुई है, स्टेंट लगा है और सबसे जरूरी बात मेरे दिल के रोग के विशेषज्ञ ने बताया है कि मेरा दिल बड़ा है। उन्होंने आगे लिखा-बहुत से लोगों को उनकी समय पर सहायता और तुरंत कार्रवाई के लिए धन्यवाद देना चाहती हूं। ऐसा किसी अन्य पोस्ट में करेंगे। यह पोस्ट सिर्फ आपको(मेरे शुभचिंतकों और प्रियजनों को) खुशखबरी देने के लिए है कि सब ठीक है और मैं फिर से जिंदगी जीने के लिए तैयार हूं। आप सभी का बहुत बहुत शुक्रिया।
आपको बता दें कि एक्ट्रेस 47 साल की उम्र में भी अपनी सेहत का पूरा ध्यान रखती हैं। वह अक्सर एक्सरसाइज करते हुए नजर आती हैं। एक्ट्रेस अपनी फिटनेस से संबंधित फोटोज और वीडियोज सोशल मीडिया पर साझा करती रहती हैं।
सुष्मिता ने पहले इन सेलेब्स को आया अटैक-
वर्तमान समय में हार्ट अटैक से कई सारे सेलेब्स की जान जा चुकी है जिसकी वजह से फैंस काफी चिंतित हैं। साल 2022 बॉलीवुड और फिल्म इंडस्ट्री के लिए बुरा साबित साबित हुआ क्योंकि इस साल कई बड़ी सेलिब्रिटीज की मृत्यु हो गयी और इनकी मौत का कारण बना हार्ट अटैक।
कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव की मौत का सदमा आज तक फैंस भूल नहीं पाए हैं। राजू को 10 अगस्त को हार्ट अटैक आया और तकरीबन डेढ़ महीने तक अस्पताल में जिंदगी और मौत के बीच संघर्ष करने के बाद 21 सितंबर 2022 को उनका निधन हो गया।
बॉलीवुड के जाने माने सिंगर केके केवल 53 साल की उम्र में हार्ट अटैक के कारण इस दुनिया को अलविदा कह गए, केके को एक म्यूजिक कॉन्सर्ट के दौरान हार्ट अटैक आया था।
टीवी और फिल्म अभिनेता सिद्धांत वीर सूर्यवंशी को तब हार्ट अटैक आया जब वे कसरत कर रहे थे। जिम में अटैक आने के बाद कम उम्र में ही सिद्धांत का निधन हो गया था।
इससे पहले बिग बॉस 13 के विनर और टीवी अभिनेता सिद्धार्थ शुक्ला को भी हार्ट अटैक आया और उनका उसी वक्त निधन हो गया था, इस खबर ने पूरी टीवी इंडस्ट्री को हिला कर रख दिया था।
हार्ट अटैक आने के पीछे की वजह-
गौरतलब है कि, सुष्मिता सेन का नाम बॉलीवुड की फिटनेस फ्रीक एक्ट्रेस में लिया जाता है। योगा और वर्कआउट करने वाली सुष्मिता सेन को हार्ट अटैक आना अपने आर में एक चौंकाने वाली बात है। इस सब मामलो में अक्सर डॉक्टरों का यही कहना होता है कि सबसे पहले तो अपने हेल्थ का रुटीन चेकअप कराना जरुरी है और जो भी एक्सरसाइज करें पूरी तरीके से जिम ट्रेनर की सलाह से करें।


Click it and Unblock the Notifications
