..................... Sushmita Sen father was against wearing a swimsuit in the beauty contest - Hindi Filmibeat

जब मिस यूनिवर्स बनने के लिए सुष्मिता सेन को करना पड़ा था ये काम? बिल्कुल भी खुश नहीं थे पापा!

Sushmita Sen

सुष्मिता सेन बॉलीवुड की दिग्गज अभिनेत्री है। लेकिन जब उन्होंने ब्यूटी कॉन्टेस्ट में हिस्सा लिया तो उनके पिता यह नहीं चाहते थे। सुष्मिता सेन के पिता नहीं चाहते थे कि उनकी बेटी स्विम सूट पहने। जब सुष्मिता सेन ने 18 साल की उम्र में मिस इंडिया में हिस्सा लेने का फैसला लिया तो उनके पिता काफी नाराज हुए थे। काफी वक्त तक उन्होंने सुष्मिता से बात भी नहीं की थी।

19 साल की उम्र में मिस यूनिवर्स बनी सुष्मिता

दरअसल सुष्मिता सेन के पिता की हमेशा से यही इच्छा थी कि वह आईएएस ऑफिसर बने। जिसके लिए उन्होंने अपनी बेटी को अच्छी शिक्षा भी दी थी। लेकिन सुष्मिता के मन में तो कुछ और था। उन्होंने ब्यूटी कॉन्टेस्ट में हिस्सा लिया और पहले मिस इंडिया बनी। बाद में 19 साल की उम्र में मिस यूनिवर्स का खिताब अपने नाम किया।

आर्या 3 को लेकर सुर्खियों में है सुष्मिता

दरअसल सुष्मिता सेन पहली भारतीय महिला थी जिन्होंने मिस यूनिवर्स का क्राउन जीता था। सुष्मिता सेन इन दिनों अपनी वेबसीरीज आर्या 3 को लेकर सुर्खियों में है। मिड डे के साथ एक इंटरव्यू के दौरान उन्होंने अपनी निजी जिंदगी को लेकर कुछ बातें बताई। सुष्मिता सेन ने बताया कि "मेरे पिता मुझे आईएएस ऑफिसर बनना चाहते थे।"

IAS ऑफिसर बनना चाहते थे सुष्मिता के पिता

सुष्मिता सेन ने आगे बताया कि "मेरे पिता ने उसी हिसाब से मेरी पढ़ाई करवाई थी। लेकिन एक दिन मैंने पिता को कहा कि मैं मिस इंडिया में हिस्सा लेने जा रही हूं। लेकिन बाद में ऐसा लगा कि जैसे कोई बम फटा हो। मेरे पिता बहुत नाराज हुए और उन्होंने मुझसे बात करना बंद कर दिया। मैं कभी कॉलेज नहीं जा पाई। यही चिंता मेरे पिता को हमेशा सताती थी। वह मुझसे कहते थे की बेटी जो करना है कर लो लेकिन पहले डिग्री कंप्लीट करो।"

स्विमसूट पहनने पर नाराज हुए सुष्मिता के पिता

सुष्मिता सेन ने इसी इंटरव्यू में आगे बताया कि जब पिता को पता चला कि "मुझे ब्यूटी कॉन्टेस्ट में स्विमसूट पहनना होगा तो वह बहुत नाराज हुए। फिर मैंने उनको इमोशनली समझा दिया। मैंने बताया कि स्विमसूट पहनना उसे कॉन्टेस्ट का एक हिस्सा है। लेकिन उनका नजरिया बदला नहीं। जब मैं मिस इंडिया का ख़िताब जीत लिया था तो उनको थोड़ी दिलचस्पी आने लगी। जब मैं मिस यूनिवर्स में हिस्सा लेने जा रही थी तो उनका मुझ पर गर्व हुआ। एक आर्मी पर्सन होने के नाते उनका गर्व महसूस हो रहा था कि मैं देश का नाम रोशन करने जा रही हूं। फिर बाद में वह सभी चीजों को समझ गए थे।"

Read more about: sushmita sen
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X