..................... Sushmita sen elder daughter renee makeover her pictures gone viral on internet - Hindi Filmibeat

सुष्मिता सेन की बड़ी बेटी रेने का मेकओवर देख फैन्स हैरान, लुक्स के मामले में मिस यूनिवर्स मां को भी छोड़ा पीछे

Sushmita Sen

जब साल 1994 में मिस यूनिवर्स कंपटीशन हुआ था तो यह भारत के लिए काफी यादगार साबित हुआ। दरअसल सुष्मिता सेन इस साल भारत की पहली मिस यूनिवर्स बनी और अपना नाम सुनहरे अक्षरों में लिखवा दिया। बाद में विश्व सुंदरी बनाकर सुष्मिता सेन ने एक्टिंग की दुनिया में कदम रखा। सुष्मिता ने साल 1996 में विक्रम भट्ट की फिल्म 'दस्तक' से बॉलीवुड इंडस्ट्री में डेब्यू किया। एक्ट्रेस ने बाद में रेने और अलीशा नाम की बेटियों को गोद ले लिया था। लेकिन अब उनकी दोनों बेटियां काफी ज्यादा स्टाइलिश हो चुकी है। आज हम आपको उनकी बेटी रेने के बारे में बताने वाले हैं।

रेने का मेकओवर देख फैन्स हुए हैरान

वैसे तो सुष्मिता सेन अपनी दोनों बेटियों से बहुत ज्यादा प्यार करती हैं और उन दोनों के काफी करीब है। लेकिन उनकी बड़ी बेटी रेने सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और एक बड़ी संख्या में उनके फॉलोअर्स भी हैं। रेने ने हाल ही में अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट से एक तस्वीर साझा की, जिसमें वह काफी ग्लैमरस नजर आई। इस तस्वीर में उनके साथ में सुष्मिता सेन नजर आ रही थी। इस दौरान रेने ने रफल साड़ी पहनी हुई थी और गले में एक हेवी नेकलेस पहना हुआ था। उनका मेकओवर लोगों को काफी पसंद आ रहा है। लोग जमकर उनकी तारीफ करते हुए भी नजर आए।

टैलेंटेड हैं सुष्मिता सेन की बड़ी बेटी

बहुत कम लोग इस बारे में जानते हैं कि सुष्मिता सेन की बड़ी बेटी रेने अपनी मां की तरह ही काफी ज्यादा टैलेंटेड है। इतना ही नहीं आपको बता दें कि शॉर्ट फिल्म सुट्टाबाजी से उन्होंने एक्टिंग की दुनिया में कदम रखा। लेकिन इस फिल्म में उन्होंने 13 मिनट के सीन में ही इस बात को साबित कर दिया कि वह एक बेहतरीन अभिनेत्री भी है। आने वाले समय में उन्हें कई और प्रोजेक्ट्स में भी देखा जाने वाला है।

Read more about: sushmita sen
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X