सुष्मिता सेन की बड़ी बेटी को देख फैन्स हुए हैरान, बड़ी-बड़ी हीरोइनों की छुट्टी करने आई ये शहजादी

साल 1994 भारत के लिए एक ऐसा यादगार साल था, जिसमें भारत में ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया में अपना तिरंगा लहराया था. यह तिरंगा वैसे तो किसी आजादी का तिरंगा नहीं था, लेकिन इसे हम कामयाबी का तिरंगा जरूर कह सकते हैं. मिस यूनिवर्स कंपटीशन में भारत देश ने पहली दफा कामयाबी हासिल की थी.
सुष्मिता सेन भारत की पहली मिस यूनिवर्स बनकर दुनिया के सामने आई थी. विश्व सुंदरी बनने के बाद सुष्मिता ने अभिनय की दुनिया में कदम रखा था. साल 1996 में विक्रम भट्ट की फिल्म 'दस्तक' के साथ सुष्मिता ने बॉलीवुड में दस्तक दी थी और फिर कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा. सुष्मिता सेन ने मिस यूनिवर्स बनने के बाद रेने और अलीशा नाम की दो बेटियों को गोद लिया था. सुष्मिता सेन की बड़ी बेटी अब काफी स्टाइलिश और ग्लैमरस हो गई है.
सुष्मिता अपनी दोनों बेटियों से बेइंतेहा प्यार करती है और उनके साथ आए दिन अपनी तस्वीरें साझा करती रहती है. सुष्मिता सेन की बड़ी बेटी रेने सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव है. इंस्टाग्राम पर रेने को बड़ी संख्या में लोग फॉलो करते हैं.
हाल ही में रेने ने इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर शेयर की है, जिसमें वह काफी ग्लैमरस लग रही है. इस तस्वीर में रेने एक सोफे पर बैठ कर कमरे के लिए पोज देती दिखाई दे रही है. आखिरी तस्वीर में उनकी मामी चारू आसोपा भी फोटो में नजर आई थी. फोटोस के सामने आने के बाद लोगों ने रेने की खूबसूरती की खूब तारीफ की थी. एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा कि आप तो अगली मिस यूनिवर्स बन सकती है.


Click it and Unblock the Notifications