सुष्मिता सेन के भाई का Dhamaka, लेगें बॉलीवुड में एंट्री, ये 10 Pics देखकर चौंक जाएंगे
इन दिनों बॉलीवुड में नई एंट्री का दौर चल रहा है। कई स्टार किड्स फिल्मों में डेब्यू कर रहे हैं वहीं इसी बीच एक सुपरस्टार एक्ट्रेस के भाई जबरदस्त सुर्खियों में आ गए हैं। माना जा रहा है कि ये भाई जल्द ही फिल्मों में नजर आने वाले हैं। जो पहले से ही सोशल मीडिया पर अच्छे-खासे पॉप्यूलर हैं और जाने-माने मॉडल भी हैं। उनकी तस्वीरें देखकर तो ऐसा ही मालूम होता है कि अभी तक उन्हें कई ऑफर तो मिल चुके होंगे लेकिन शायद वे ही सही रोल का इंतजार कर रहे हैं।
[बॉलीवुड की ब्लॉकबस्टर जोड़ी, 100 करोड़ी से लेकर 300 करोड़ तक, सलमान खान की पहली पसंद]
दरअसल, हम बात कर रहे हैं सुष्मिता सेन के भाई राजीव सेन की.. जी हां! हाल ही में उनके डेब्यू की खबरें तेज हो गई हैं। इसके साथ ही राजीव की कई तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। जिसमें वे वाकई काफी हॉट नजर आ रहे हैं। राजीव कौन से फिल्म से डेब्यू करेंगे अभी तक ये तो साफ नहीं है लेकिन उनकी फिट बॉडी और शानदार पर्सनैलिटी देखकर कोई भी ये मान सकता है कि उनमें हीरो बनने के सारे गुण मौजूद हैं।

राजीव फिटनेस मॉडल हैं और शानदार बॉडी के मालिक हैं। उनका सोशल मीडिया एकाउंट अगर आप देखेंगे तो अवाक् रह जाएंगे। वे दिखने में तो काफी हैंडसम हैं ही इसके साथ ही जबरदस्त पर्सनैलिटी भी है। जो किसी भी डायरेक्टर को पहली नजर में ही भा जाए। तो इसी बात पर देखें राजीव की 10 शानदार तस्वीरें और जानें उनके बारे में कुछ खास बातें-


Click it and Unblock the Notifications