Miss India में जाने के लिए Sushmita Sen ने सरोजिनी नगर से खरीदे थे कपड़े, बोलीं- हमारे पास इतने पैसे नहीं थे..

Sushmita Sen Struggle For Miss India

Sushmita Sen Struggle For Miss India: सुष्मिता सेन ने 90 के दशक में बॉलीवुड इंडस्ट्री में अपनी एक खास पहचान बनाई थी। इतना ही नहीं इससे पहले आपको बता दें कि उन्होंने साल 1994 में मिस इंडिया का तक अपने नाम किया था और पूरे विश्व में अपनी एक खास पहचान हासिल की थी। यह दिन सिर्फ एक्ट्रेस के लिए ही नहीं बल्कि पूरे भारत के लिए बहुत बड़ा दिन था।

अब इसी बीच सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल होता हुआ नजर आ रहा है और इस वीडियो में सुष्मिता सेन ने बताया कि वह एक मिडिल क्लास फैमिली से आती है। साथ ही उन्होंने वीडियो में बताया कि इस कंपटीशन में जाने के लिए उन्होंने सरोजिनी नगर से ड्रेस खरीदी थी और उनके पास में इतने पैसे नहीं थे कि वह डिजाइनर गाउन या फिर ड्रेस खरीद पाएं।

सुष्मिता सेन ने इस पर बात करते हुए बताया कि "जब मैं मिस यूनिवर्स के लिए गई थी तो हमारे पास में इतने पैसे नहीं थे कि हम डिजाइनर कपड़े पहन कर स्टेज पर जाएं क्योंकि 4 ड्रेस चाहिए थी। हम लोग मिडिल क्लास से आते हैं और हमें हमारे रिस्ट्रिक्शन भी पता थे। तब मेरी मां ने बोला कि कपड़े देखने थोड़ी आ रहे हैं लोग, तुमको देखने आ रहे हैं।"

सुष्मिता सेन ने आगे बताया कि "हम भी शुरू हो गए और सरोजिनी नगर मार्केट से कपड़े खरीद कर ले। हमारे घर के नीचे गैराज में एक पेटिकोट सिलने वाला आदमी था। उनको जाकर वह कपड़ा थमा दिया। उसको कहा कि देखो भाई टीवी पर आने वाला है। इसीलिए अच्छा बनाना और उन्होंने उस फैब्रिक के साथ मेरा विनिंग गाउन तैयार किया और मम्मी ने बचे हुए फैब्रिक से मेरे लिए एक रोज तैयार किया।"

अभिनेत्री ने आगे बताया कि "बाद में काले मोज़े लाए गए। उसको काट कर और उस पर इलास्टिक डालकर मैंने ग्लव्स पहने थे। वो दिन जिस दिन मैं उस ड्रेस को पहनकर मिस इंडिया जीती थी। मेरे लिए इतनी बड़ी बात है कि इंसान को जो चाहिए होता है, उसके लिए पैसों की जरूरत नहीं होती है इंसान की नीयत होनी चाहिए और यह बात मुझे बहुत अच्छे तरीके से सिखाई गई थी।"

सुष्मिता सेन के इस वीडियो पर अब हर कोई तारीफ करता हुआ नजर आ रहा है। एक यूजर कमेंट करते हुए लिखता है कि यह असल जिंदगी की क्वीन है। एक दूसरा यूजर कमेंट करते हुए लिखता है कि सुष्मिता सेन ब्यूटी विद ब्रेन है। हालांकि एक्ट्रेस को लेकर लगातार लोग इस वीडियो पर कमेंट करते और उनकी तारीफ करते हुए नजर आ रहे हैं।

More from Filmibeat

Read more about: sushmita sen miss india
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X