Sushmita Sen Unseen Photo: 18 साल की सुष्मिता सेन ने कराया था, सबसे बोल्ड Photoshoot, 8 तस्वीरें

Sushmita Sen

Sushmita Sen Bold Photo :47 साल की उम्र में भी सुष्मिता सेन अपनी फिटनेस से लोगों को दीवाना बना देती हैं। उम्र के इस पड़ाव पर भी सुष्मिता सेन की गिनती बॅालीवुड की सबसे खूबसूरत एक्ट्रेसेस में होती है। सोशल मीडिया पर कई बार सुष्मिता ने अपनी फिटनेस को लेकर वीडियो और फोटो शेयर किए हैं। जिम और योग सुष्मिता की फिटनेस का सबसे बड़ा राज है। यही वजह है कि जब भी वह स्क्रीन पर आती हैं तो अपनी छाप छोड़ देती हैं। आर्या 2 सुष्मिता सेन की दमदार एक्टिंग के साथ उनकी खूबसूरती को लेकर भी चर्चा में रही है। ऐसे में सुष्मिता सेन के जन्मदिन के मौके पर उनकी मॉडलिंग के दिनों की कई सारी तस्वीरों पर नजर डालते हैं जिसे आप देखते रह जायेंगे।

साल 1994 में सुष्मिता सेन ने मिस यूनिवर्स का खिताब जीता

साल 1994 में सुष्मिता सेन ने मिस यूनिवर्स का खिताब जीता

बॅालीवुड की दिग्गज एक्ट्रेसेस में सुष्मिता सेन की गिनती होती है। इंस्टाग्राम पर 50 लाख से अधिक यूजर्स उन्हें फॅालो करते हैं। साल 1994 में सुष्मिता सेन ने मिस यूनिवर्स का खिताब अपने नाम किया था। इस दौरान उनकी उम्र केवल 18 साल की रही है।

सुष्मिता सेन ने 47 वें बर्थडे पर लिखा

सुष्मिता सेन ने 47 वें बर्थडे पर लिखा

सुष्मिता ने अपने इस साल के जन्मदिन के मौके पर इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर कर लिखा है कि उन्हें 47 नंबर का 13 सालों से इंतजार था। कई यूजर्स ने इस पर कमेंट करते हुए लिखा है कि वह इस साल शादी करने जा रही हैं।

सुष्मिता सेन ने साल 2015 में लिया एक्टिंग से ब्रेक

सुष्मिता सेन ने साल 2015 में लिया एक्टिंग से ब्रेक

बीवी नंबर 1, मैं हूं ना और मैंने प्यार क्यों किया जैसी फिल्मों से सुपरहिट होने के बाद साल 2015 में सुष्मिता ने बॅालीवुड से ब्रेक ले लिया। इसके बाद वह सीधे साल 2020 में लोकप्रिय वेब सीरीज आर्या में दिखाई दीं। उनकी यह सीरीज हिट रही है। साल 2021 में आर्या का दूसरा सीजन आया। वो भी सफल रहा।

सुष्मिता सेन की लव लाइफ

सुष्मिता सेन की लव लाइफ

प्यार की बात की जाए तो सुष्मिता सेन का नाम कई लोगों के साथ जुड़ा। 1996 के दौरान सुष्मिता का नाम निर्देशक विक्रम भट्ट के साथ भी जोड़ा गया। मामला यहां तक था कि विक्रम अपनी पत्नी को तलाक देने वाले थे।

रणदीप हुड्डा और सुष्मिता की मोहब्बत

रणदीप हुड्डा और सुष्मिता की मोहब्बत

कर्मा की होली फिल्म के दौरान रणदीप हुड्डा और सुष्मिता को मोहब्बत हो गई। दोनों ने 3 साल तक एक दूसरे को डेट किया और फिर अलग होने का फैसला कर लिया। दोनों का रिश्ता मीडिया में काफी छाया था।

सेलिब्रेटी मैनेजर को भी सुष्मिता ने किया डेट

सेलिब्रेटी मैनेजर को भी सुष्मिता ने किया डेट

सेलिब्रेटी मैनेजर बंटी सचदेव का नाम भी इस लिस्ट में शामिल है। सुष्मिता और बंटी ने क्या सच में एक दूसरे को डेट किया या केवल यह अफवाह रही है, इस पर कोई सही जानकारी सामने नहीं आयी।

सुष्मिता सेन जल्द करेंगी शादी?

सुष्मिता सेन जल्द करेंगी शादी?

मुदस्सर अजीज, वसीम अकरम,ललित मोदी और रोहमन शॅाल का नाम भी सुष्मिता के एक्स ब्वॅायफ्रेंड की लिस्ट में शामिल है। ऐसा अनुमान लगाया जा रहा है कि सुष्मिता जल्द शादी कर सकती हैं। आखिर कब, इसके लिए फैंस को इंतजार करना होगा।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X