18 साल की होते ही हसीना ने किया गजब का कारनामा, फिर 24 की उम्र में बन गई बिन ब्याही मां

सुष्मिता सेन बॉलीवुड इंडस्ट्री की एक मशहूर अभिनेत्री है और आपको बता दें कि वह अपनी एक्टिंग से ज्यादा निजी जिंदगी को लेकर चर्चा में बनी रही। उन्होंने आज तक शादी नहीं रचाई और आपको बता दें कि अक्सर वह अपनी डेटिंग की खबरों को लेकर भी चर्चा में आती रहती हैं। लेकिन आज हम आपको सुष्मिता सेन के एक दिलचस्प किस्से के बारे में बताने वाले हैं।
मिस यूनिवर्स बनने के बाद आए फिल्मों के ऑफर
सुष्मिता सेन ने साल 1994 में मिस यूनिवर्स का खिताब अपने नाम किया। इसके बाद उन्हें फिल्मों से ऑफर आने लगे और अब वह हिंदी सिनेमा की एक ग्लैमरस एक्ट्रेस बन चुकी है। 90 के दशक में उन्होंने काफी बेहतरीन फिल्मों में काम किया और फिल्म दस्तक से बॉलीवुड डेब्यू किया। हालांकि उनके डेब्यू फिल्म बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह फ्लॉप हुई थी।
करियर नहीं रहा कुछ खास
लेकिन इसके बाद में सुष्मिता सेन ने साल 1999 में बीवी नंबर वन फिल्म में काम किया। इस फिल्म में उन्हें सलमान खान के साथ में देखा गया और यह है बॉक्स ऑफिस पर भी सुपरहिट रही। हालांकि सुष्मिता सेन का करियर कुछ खास नहीं बना। एक या दो फिल्मों को छोड़कर उनकी ज्यादातर फिल्में बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप साबित हुई है।
सुष्मिता सेन बनी बिन ब्याही मां
लेकिन सुष्मिता सेन अपने निजी जीवन को लेकर काफी चर्चा में रही। उन्होंने सिर्फ 24 साल की उम्र में अपनी बेटी रेने को गोद ले लिया था और साल 2010 में अलीशा को अडॉप्ट किया। इसी के चलते सुष्मिता सेन बिन ब्याही मां बन गई। आज वह दोनों बेटियों के साथ में बहुत खुश है और अक्सर सोशल मीडिया पर उनके साथ तस्वीरें साझा करती नजर आती हैं।
सुष्मिता सेन का कई लोगों के साथ जुड़ा नाम
सुष्मिता सेन के अफेयर्स की बात की जाए तो आपको बता दें कि वह शादीशुदा विक्रम भट्ट के साथ में पहले रिलेशनशिप में रही। बाद में उनका नाम बॉलीवुड एक्टर रणदीप हुड्डा के साथ में जोड़ा गया। इसके बाद में सुष्मिता सेन को अपने से 15 साल छोटे मॉडल रोहमन शॉल से प्यार हो गया। हालांकि 3 साल तक दोनों रिलेशनशिप में रहे और बाद में अलग हो गए। ब्रेकअप के बावजूद अक्सर उन्हें साथ में स्पॉट किया जाता है और दोनों की बॉन्डिंग काफी लाजवाब है। साल 2022 में एक आईपीएल चेयरमैन ललित मोदी ने इस बात का खुलासा किया कि वह सुष्मिता सेन के साथ रिलेशनशिप में है। हालांकि कभी भी एक्ट्रेस ने इसपर खुलकर बात नहीं की है।


Click it and Unblock the Notifications

