जब Sushmita Sen को Aishwarya Rai से लगा था डर, बोलीं- वो बहुत खूबसूरत है...

Sushmita Sen Aishwarya Rai

सुष्मिता सेन बॉलीवुड इंडस्ट्री की एक मशहूर अभिनेत्री है और 90 के दशक में उन्होंने काफी बेहतरीन फिल्में भी की है। लेकिन सिर्फ 18 साल की उम्र में उन्होंने साल 1994 में मिस यूनिवर्स का तक अपने नाम किया था। उन्होंने कुछ ऐसा कर दिखाया जो भारत में पहले कभी भी नहीं हुआ था। बाद में भारत को लारा दत्ता और हरनाज संधू के तौर पर दो और मिस यूनिवर्स भी मिल गई थी।

लेकिन अब इसी बीच सुष्मिता सेन का एक वीडियो वायरल हो रहा है और इसमें वह बताती हुई नजर आ रही है कि इस दौरान उनको एक अन्य हसीना से काफी डर लगा था। एक्ट्रेस ने बताया कि मिस यूनिवर्स के लिए अप्लाई करने से पहले वह ऐश्वर्या के नाम से बुरी तरीके से डर गई थी। इस कंपटीशन से उन्होंने अपना नाम भी वापस ले लिया था।

लेकिन जब सुष्मिता सेन के माता-पिता को इस बारे में पता चला तो वह उनसे काफी गुस्सा हो गए। लेकिन सुष्मिता सेन की मां की एक सीख ने उनकी पूरी जिंदगी को बदल कर रख दिया। सुष्मिता सेन ने इस दौरान बताया कि उनसे फॉर्म भरते दौरान उसे कहा गया कि अरे तुम तो बहुत बहादुर हो, 25 लड़कियां पहले ही अपना नाम वापस ले चुकी है क्योंकि इस साल ऐश्वर्या राय ने इस कंपटीशन में हिस्सा लिया है।

सुष्मिता सेन ने इस पर आगे बात करते हुए बताया कि "मैं भी उनसे कहा कि मेरा भी फॉर्म वापस दे दीजिए। मैंने कहा कि बहुत खूबसूरत है वो, सारी दुनिया उसे जानती है और मुझे उसके सामने नहीं जाना। फिर मैं घर आई तो घर पर सब ने मुझे बहुत डांटा। मेरी मां ने कहा कि यह क्या तरीका होता है तुमने कोशिश करने से पहले ही हार मान ली। अगर तुम्हें लगता है कि वह दुनिया की सबसे खूबसूरत लड़की है तो उससे हारो ना दूसरों से हार के क्या फायदा।"

अभिनेत्री ने आगे बताया कि "फिर मैंने मां की बात मानकर दोबारा से फॉर्म भर दिया। फिर जो गोवा में हुआ मुझे आज भी याद है। काफी राउंड ऐश्वर्या जीत चुकी थी तो मुझे यह हो गया था कि कुछ भी नहीं होने वाला है। जब फर्स्ट रनअप ऐश्वर्या राय कहा गया तो मैं रोने लग गई थी स्टेज पर कि मैं फर्स्ट रनर अप भी नहीं आई।"

वीडियो में देखा जा सकता है कि वहां पर मौजूद होस्ट सुष्मिता सेन को कहा कि मैं बताता हूं कि आप क्या आई। इस दौरान शो में एक वीडियो चलाया जाता है और ये सुष्मिता का वीडियो होता है। वीडियो में सुष्मिता सेन को 1994 का फेमिना टाइटल का ताज दिया जाता है। इस वीडियो के दौरान सुष्मिता सेन भी खुशी से झूमने लग जाती है।

Read more about: sushmita sen aishwarya rai
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X