..................... Sushmita Sen adopted her daughter at the age of 24 had a heart attack at the age of 47. - Hindi Filmibeat

कई अफेयर्स, फिर भी नहीं रचा पाई शादी, बिन ब्याही बनी 2 बेटियों की मां, 47 साल की उम्र में आया हार्ट अटैक

Sushmita Sen

सुष्मिता सेन बॉलीवुड इंडस्ट्री की एक मशहूर अभिनेत्री है और आपको बता दें कि वह मिस यूनिवर्स का खिताब जीतने वाली भारत की पहली महिला रही। वह कई सारी बेहतरीन फिल्मों में अपनी अदाकारी का जादू चल चुकी है। बता दे कि उन्होंने कभी भी शादी नहीं रचाई और इसके बावजूद वह दो बेटियों की मां बन चुकी हैं। एक्ट्रेस ने कुछ वक्त पहले अपने करियर के उस समय की बात की थी जब उन्होंने अपनी बेटी रिनी के लिए अक्षय कुमार और करीना कपूर की फिल्म छोड़ दी थी। इस फिल्म में वह लीड किरदार निभा रही थी।

जब सुष्मिता सेन की बेटी की तबीयत हुई थी गंभीर

सुष्मिता सेन ने एक इंटरव्यू के दौरान इस बारे में जिक्र करते हुए बताया कि उन्हें फिल्म की शूटिंग बीच में ही छोड़नी पड़ी। क्योंकि उनकी बेटी रिनी काफी गंभीर थी और अस्पताल में भर्ती थी। टाइम्स ऑफ़ इंडिया के एक रिपोर्ट के अनुसार एक्ट्रेस ने बताया कि तब लोग उनको कहा करते थे कि वह अपने करियर को गंभीरता से नहीं ले रही हैं। ऐसा इसीलिए क्योंकि 24 साल की उम्र में ही उन्होंने एक बच्ची को गोद लेने का फैसला लिया था।

बेटी के लिए सुष्मिता सेन ने छोड़ दी थी फिल्म

लेकिन इसके बावजूद भी सुष्मिता सेन ने किसी की बात ना सुनते हुए फ्लाइट पकड़ी और अपनी बेटी के पास पहुंच गई। मेकर्स ने भी उनकी स्थिति को समझा और इसीलिए उनको रोक भी नहीं था। लेकिन जब वह एक हफ्ते के बाद में लौट कर आई तो स्थिति खराब हो चुकी थी। साल 2000 में 6 महीने की लड़की रिनी को एक्ट्रेस ने गोद लिया। हो सकता है कि सुष्मिता सेन को फिल्म एतराज में कास्ट किया गया हो। लेकिन बाद में इस फिल्म में प्रियंका चोपड़ा को ले आया गया था। सुष्मिता सेन ने भी बाद में एक और लड़की गोद ले ली थी।

सुष्मिता के रह चुके हैं कई अफेयर

सुष्मिता सेन के अगर अफेयर की बात की जाए तो आपको बता दें कि उनका रिश्ता कई सारे मशहूर शख्सियतों के साथ में रह चुका है। उन्होंने कभी भी शादी नहीं रचाई। बता दे कि सुष्मिता सेन के साथ ललित मोदी, संजय नारंग, इम्तियाज खत्री और रणदीप हुड्डा के अलावा 11 लोगों के साथ में नाम जोड़ा जा चुका है। कुछ वक्त पहले उन्हें उनके एक बॉयफ्रेंड रोहमन शॉल के साथ में भी देखा गया था। हालांकि दोनों का ब्रेकअप हो चुका है।

शूटिंग के दौरान आया हार्ट अटैक

सुष्मिता सेन की उम्र 47 साल की हो चुकी है। अगर हम उनके करियर पर नजर डालें तो आपको बता दें कि कुछ वक्त पहले उनकी फिल्म ताली रिलीज हुई थी। जिसके लिए उनका काफी सराहना भी मिली। लेकिन हाल ही में आर्या 3 फिल्म की शूटिंग के दौरान एक्ट्रेस को हार्ट अटैक आया। जिसके चलते फैंस भी निराश हो गए। बाद में एक्ट्रेस सर्जरी के बाद सेट पर पहुंची और अपनी वेब सीरीज की शूटिंग को पूरा किया।

Read more about: sushmita sen
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X