लवमेकिंग सीन देते समय बेकाबू हो गए मिथुन दा, सुष्मिता सेन ने सबके सामने उठाया हैरान करने वाला कदम

बॉलीवुड फिल्मों में लव मेकिंग सीन होना कोई बड़ी बात नहीं रह गई है। लेकिन कई बार कुछ सितारे ऐसे सीन करने के लिए कंफर्टेबल होते हैं तो कई बार नहीं भी होते हैं। लेकिन कई बार ऐसा भी देखा गया है कि सितारे लव मेकिंग सीन फिल्माने के दौरान अपने होश को बैठते हैं। ऐसा ही किस्सा हम आपको फिल्म चिंगारी की शूटिंग के दौरान का बताने वाले हैं। इस फिल्म के दौरान सुष्मिता सेन और मिथुन चक्रवर्ती के बीच लव मेकिंग सीन फिल्माया गया था। इस फिल्म को साल 2006 में रिलीज किया गया और इसमें सुष्मिता सेन का भी बोल्ड अंदाज नजर आया था। फिल्म में उन्होंने सेक्स वर्कर का किरदार निभाया। लेकिन जब सुष्मिता सेन और मिथुन का लव मेकिंग सीन फिल्माया गया तो शूटिंग के दौरान काफी हंगामा मच गया।
सुष्मिता सेन ने मिथुन पर लगाए आरोप
दरअसल पहले तो सुष्मिता, मिथुन चक्रवर्ती के साथ में बोल्ड सीन देने में बिल्कुल भी कंफर्टेबल महसूस नहीं कर रही थी। इसलिए एक्ट्रेस ने मेकर्स से इसकी शूटिंग करने के लिए मना कर दिया था। लेकिन मेकर्स की मर्जी के आगे सुष्मिता सेन की एक भी नहीं चल पाई और उन्हें यह सीन करना पड़ा। लेकिन जब इस सीन का फाइनल टेक पूरा हुआ तो एक्ट्रेस सेट से चली गई। लेकिन बाद में सुष्मिता सेन ने मिथुन चक्रवर्ती पर आरोप लगा दिए की शूटिंग के वक्त उन्होंने उन्हें गलत तरीके से छू लिया है। उन्होंने कहा कि एक्टर बेकाबू हो गए थे और अपना होश को बैठे थे।
मीडिया में सुष्मिता ने लीक कर दी थी बात
सुष्मिता सेन ने फिल्म के डायरेक्टर से इस बात की शिकायत कर दी थी। इस फिल्म के डायरेक्टर कल्पना लाजिमी थी। लेकिन जब कोई भी एक्शन नहीं हुआ तो सुष्मिता काफी ज्यादा गुस्सा हो गई थी। कल्पना ने एक्ट्रेस को समझाया भी कि मिथुन चक्रवर्ती एक सीनियर एक्टर है और उन्होंने ऐसा कुछ भी जानबूझकर नहीं किया। लेकिन सुष्मिता सेन ने किसी की नहीं सुनी और पूरी बात मीडिया में फैला दी। बाद में मिथुन चक्रवर्ती की भी खूब बेइज्जती हुई और बाद में सुष्मिता ने एक्टर से माफी भी मांगी थी। इतना ही नहीं इस मामले को भी रफा दफा कर दिया था।


Click it and Unblock the Notifications