OMG..हॅालीवुड की इस फिल्म जैसी होगी..इस ब्लॉकबस्टर स्टार की ये फिल्म..
हॅालीवुड फिल्मों से प्रेरित होकर बॅालीवुड फिल्में बनाना अब आम बात हो गई है। इस साल ऐसी फिल्मों की फेहरिस्त में सुशांत सिंह राजपूत की राबता का नाम भी शामिल होने जा रहा है।
बायोपिक के बाद सुशांत सिंह राजपूत फिल्मों के लिहाज से किसी तरह का रिस्क नहीं लेना चाहते हैं। यही वजह रही कि उन्होंने एम एस धोनी के हिट होने के बाद राबता और ड्राइव जैसी रोमांस और एक्शन पर आधारित फिल्मों को प्राथमिकता दी।
मिली जानकारी के अनुसार सुशांत सिंह राजपूत की राबता हॅालीवुड फिल्म 300 से प्रेरित है। 2006 में रिलीज हुई यह फिल्म एक फैंटेसी वॅार ड्रामा है। हाल ही में हिंदी फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े हुए कुछ लोगों को इस फिल्म का ट्रेलर दिखाया गया।
वहीं से यह ज्ञात हुआ है कि राबता दो युग की कहानी है। फिल्म में लार्जर देन लाइफ दुनिया बनाई गयी है। सुशांत भी इस बारे में खुलासा कर चुके हैं।

उन्होंने कहा था कि जी हां, हमने ऐसा ही कुछ करने की कोशिश की है। यह दो युग की कहानी है। हमने बड़ी मेहनत करके इन दो युग को एक दूसरे से रिलेट करने की कोशिश की है।
गौरतलब है कि सुशांत सिंह राजपूत के साथ राबता में कृति सेनन भी नजर आयेंगी। दोनों ही इस फिल्म की शूटिंग का काम पूरा कर चुके हैं। फिर चलिए यह जानने की कोशिश करते हैं कि यह फिल्म दर्शकों के लिहाज से किस तरह प्रमुख है।


Click it and Unblock the Notifications