सुशांत से दिव्या भारती तक, सेलेब्स जिनकी मौत के बाद रिलीज हुईं फिल्में, आखिरी निशानी
सुशांत सिंह राजपूत की आखिरी फिल्म दिल बेचारा इन दिनों चर्चा में बनी हुई है। ये फिल्म सुशांत के निधन के बाद रिलीज हो रही है। हर किसी के लिए ये फिल्म कम और सुशांत की यादें ज्यादा हो चुकी हैं। सुशांत के अलावा बॉलीवुड में कई स्टार्स हुए हैं जिनके निधन के बाद उनकी फिल्में रिलीज हुई हैं। इनमें दिग्गज अभिनेत्री रहीं मधुबाला से लेकर यश चोपड़ा तक शामिल हैं। वहीं बात करें संजीव कुमार की तो, वह बॉलीवुड के इकलौते ऐसे अभिनेता थे जिनकी मौत के बाद 10 फिल्में रिलीज हुई थीं।
सुशांत सिंह राजपूत ने 14 जून को सुसाइड कर लिया। उनकी मौत के करीब ढाई महीने बाद उनकी फिल्म दिल बेचारा रिलीज होने जा रही है। कोरोना में थिएटर बंद होने के चलते ओटीटी प्लेटफॉर्म पर ये फिल्म रिलीज होगी। जिसे मुकेश छाबरा ने निर्देशित किया है। मुकेश इस फिल्म से बॉलीवुड में डायरेक्शन में हाथ अजमाने जा रहे हैं। वहीं संजना संघी की भी बतौर एक्ट्रेस ये पहली फिल्म होगी।


Click it and Unblock the Notifications











