2 साल पहले सुशांत सिंह राजपूत का निधन, आज भी फैंस को भावुक कर देती हैं उनकी ये वायरल तस्वीरें

2 साल पहले 14 जून को आज के ही दिन सुशांत सिंह राजपूत का निधन हुआ। एक लोकप्रिय सुपरहिट स्टार का इस तरह से संदिग्ध हालत में अपने घर के कमरे मिलना, कई सवाल अपने पीछे छोड़ गया। टीवी से लेकर फिल्म जगत तक सुशांत के अचानक निधन से गहरा झटका लगा। 2 साल पहले इंडस्ट्री पर सुशांत के निधन के बाद नेपोटिज्म से लेकर ड्रग्स जैसे कई बड़े मामले सामने आए।

जिसने इंडस्ट्री के पैरों तले जमीन हिला दी। लेकिन सुशांत का परिवार आज भी अपने बेटे के मौत की वजह को तलाश रहा है। सुशांत सिंह राजपूत ने अपने करियर की शुरुआत एकता कपूर के टीवी शो पवित्र रिश्ता से शुरू की। मानव के किरदार में सुशांत को ऐसी पहचान मिली जो फिल्मों तक उनके साथ चली आयी। तेजी से सुशांत ने मानव से लेकर एम एस धौनी तक के किरदार को पर्दे पर यादगार बना दिया है।

sushant singh rajput

जब सुशांत सिंह राजपूत की मौत हुई तो करोड़ों लोगों का दिल टूटा। यह दर्द ऐसा रहा है कि आज भी इसकी आहट सोशल मीडिया पर नजर आती है। सुशांत के फैंस उनके नाम से ट्रेंड करते हैं। चलिए फिर से एक बार सुशांत की उन यादगार अनदेखी सबसे अधिक वायरल तस्वीरों के जरिए एक बार फिर सुशांत द ग्रेट सुपरस्टार को याद करते हैं।

21 जनवरी 1986 को पटना में बिहार

21 जनवरी 1986 को पटना में बिहार

केदारनाथ, एमएस धोनी और छिछोरे फिल्म सुशांत के करियर को आसमान तक पहुंचाया। 21 जनवरी 1986 को पटना में बिहार के रिटायर्ड अफसर केके सिंह और उषा के घर मन्नतों के बाद सुशांत का जन्म हुआ। चार बहनों के बीच एक भाई सुशांत। सुशांत के जीवन के हर बड़े-छोटे फैसलों में बहनों ने उनकी रक्षा भी की और सलाह भी दी।

कॉलेज में टॉप करने के बाद भी सुशांत

कॉलेज में टॉप करने के बाद भी सुशांत

सुशांत सिंह राजपूत ने दिल्ली के सेंट कैरन स्कूल से अपनी पढ़ाई पूरी की। दिल्ली के इंजीनियरिंग कॉलेज में सुशांत ने दाखिला लिया। कॉलेज में टॉप करने के बाद भी सुशांत ने एक्टर बनने का सोचा।3 साल तक पवित्र रिश्ता में मानव की भूमिका से फेम पाया। टीवी छोड़ सुशांत सिंह राजपूत ने डेब्यू किया काय पो छे फिल्म से।

सुशांत सिंह राजपूत का रोमांस

सुशांत सिंह राजपूत का रोमांस

सुशांत सिंह राजपूत ने शुद्ध देसी रोमांस में काम किया। इसके बाद अपने करियर की एक और खास फिल्म ब्योमकेश बक्शी की। सुशांत ने फिर से एक बार रोमांटिक हीरो के तौर पर कृति सेनन के साथ राबता फिल्म की।

सुशांत का कद बॅालीवुड में पहले

सुशांत का कद बॅालीवुड में पहले

एम एस धौनीमें धोनी फिल्म ने सुशांत का कद बॅालीवुड में पहले से अधिक बड़ा दिया है। सुशांत के हाथ कई सारे प्रोजेक्ट रहे हैं। इसी के बाद सुशांत और अंकिता लोखंडे का 7 साल का रिश्ता खत्म हुआ। सुशांत का नाम सारा अली खान और कृति सेनन के साथ जुड़ा। फिर यह साफ हुआ कि वह रिया चक्रवर्ती को डेट कर रहे हैं।

ऐसे हुआ सुशांत का निधन

ऐसे हुआ सुशांत का निधन

कोरोना में दोनों के लिव इन में रहने की रिपोर्ट भी सामने आयी। फिर एक दिन 14 जून को सुशांत अपने घर के कमरे में मृत पाए गए। सुशांत के दोस्त ने पुलिस को सूचना दी। सुशांत के पिता ने बेटे के निधन पर सीबीआई केस की जांच की मांग की।

सुशांत की प्यारी फोटो

सुशांत की प्यारी फोटो

सुशांत हमेशा यादों में रहेंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X