..................... सुशांत सिंह राजपूत की पहली जयंती, आज मनाते 35वां जन्मदिन | Sushant Singh Rajput's first birth anniversary, 35 facts about the actor - Hindi Filmibeat

आज 35वां जन्मदिन मनाते सुशांत सिंह राजपूत, पढ़िए 35 किस्सों में उनकी बायोग्राफी

सुशांत सिंह राजपूत अगर हमारे साथ होते तो आज अपना 35वां जन्मदिन मना रहे होते और हर बार की तरह कुछ और सपने पूरे कर अपने सपनों की लिस्ट पूरा करने के और करीब होते। लेकिन उनके ना होने का दुख, उनके फैन्स उनकी अच्छी यादों से कम कर रहे हैं और उनकी जयंती पर पूरे ज़ोर शोर से उनके जन्मदिन का जश्न मना रहे हैं।

गौरतलब है कि सुशांत की बहन श्वेता सिंह कीर्ति ने पहले ही फैन्स को कहा था कि उनके जन्मदिन को एक अच्छी याद के तौर पर जश्न की तरह मनाईएगा और फैन्स ऐसा ही कर रहे हैं।

sushant-singh-rajput-s-first-birth-anniversary-35-facts-about-the-actor-who-died-by-suicide-at-34

ट्विटर पर इस समय केवल सुशांत सिंह राजपूत ट्रेंड हो रहे हैं और उनके जाने के बाद सात महीनों में फैन्स ने ये दिखाया कि सुशांत उनके दिल के कितने करीब थे। सुशांत ना केवल फैन्स के दिल पर अपने अभिनय से राज करते थे बल्कि वो एक बेहतरीन इंसान थे और इसलिए भी फैन्स उनसे जुड़े रहते थे।

सुशांत ने अपने जीवन में काफी उतार चढ़ाव देखे लेकिन उन्होंने कभी अपने सपनों का पीछा करना नहीं छोड़ा। पढ़िए, सुशांत सिंह राजपूत के बारे में सबसे ज़्यादा वायरल बातें, उनकी बायोग्राफी में।

पटना में हुआ जन्म

पटना में हुआ जन्म

1. सुशांत सिंह राजपूत का जन्म पटना में हुआ था। उनके पिता एक सरकारी अफसर थे और मां एक गृहिणी। सुशांत का बचपन दिल्ली में बीता था।

पांच बहनों के एक भाई

पांच बहनों के एक भाई

2. सुशांत सिंह राजपूत की चार बड़ी बहनें हैं। वो पांच भाई बहनों में सबसे छोटे हैं और इसलिए घर के सबसे लाडले हैं।

मां की छवि

मां की छवि

3. सुशांत सिंह राजपूत की एक बहन स्टेट लेवेल की क्रिकेटर हैं तो एक बहन अमरीका में बस चुकी हैं। सुशांत अपनी सबसे बड़ी बहन में अपनी मां की छवि देखते थे।

कम उम्र में मां को खोया

कम उम्र में मां को खोया

4. सुशांत सिंह राजपूत जब 16 - 17 साल के थे तभी उनकी मां का देहांत हो गया था। इसके बाद पिता ने ही उन्हें संभाला और इसलिए सुशांत अपने पिता के बेहद करीब थे।

स्कूल में टॉपर

स्कूल में टॉपर

5. सुशांत सिंह राजपूत पढ़ने में बहुत ही तेज़ थे। 12वीं की परीक्षा के बाद AIEEE में उनकी सातवीं रैंक आई थी जिसके बाद उन्होंने दिल्ली कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग में एडमिशन ले लिया था।

फिल्मों का सपना

फिल्मों का सपना

6. इंजीनियरिंग की पढ़ाई के दौरान, सुशांत सिंह राजपूत का मन फिल्मों की ओर मुड़ गया और वो एक्टर बनने का सपना लिया मायानगरी मुंबई आ गए।

टीवी से शुरूआत

टीवी से शुरूआत

7. सुशांत सिंह राजपूत ने अपने करियर की शुरूआत 22 साल की उम्र में किस देस में है मेरा दिल नाम के सीरियल के साथ की थी। इस सीरियल में वो हर्षद चोपड़ा के छोटे भाई का किरदार निभाते नज़र आए थे।

पवित्र रिश्ता से स्टारडम

पवित्र रिश्ता से स्टारडम

8. एकता कपूर ने सुशांत सिंह राजपूत को पवित्र रिश्ता ऑफर किया क्योंकि उन्हें लगता था कि मानव के किरदार में उनकी मुस्कुराहट फैन्स का दिल जीत लेगी और ऐसा ही हुआ।

अवार्ड्स और फैन्स

अवार्ड्स और फैन्स

9. एकता कपूर का सीरियल पवित्र रिश्ता, एक तमिल टीवी सीरियल तिरूमति सेलवम का रीमेक था और इस सीरियल से सुशांत सिंह राजपूत को टीवी पर स्टारडम मिली।

कड़ी मेहनत से जीता दिल

कड़ी मेहनत से जीता दिल

10. सुशांत सिंह राजपूत के पवित्र रिश्ता को स्टार्स बताते हैं कि सुशांत सेट पर ही सो जाते थे और तीन चार घंटा सोने के बाद फिर से शूटिंग चालू कर देते थे। उनका कहना था कि अब उनके चमकने का टाईम आया है तो वो सो कैसे सकते हैं।

डांसिंग स्टार

डांसिंग स्टार

11. इसके बाद सुशांत सिंह राजपूत ने टीवी पर दो रियलिटी शो किए - झलक दिखला जा और ज़रा नच के दिखा। उनके डांस टैलेंट के लोग कायल हो गए। और उन्हें वाकई एक चमकता सितारा कहा गया।

काई पो छे

काई पो छे

12. सुशांत को उनका पहला ब्रेक मिला अभिषेक कपूर की फिल्म काई पो छे के साथ। अभिषेक कपूर, एकता कपूर के भाई हैं। और यहीं से सुशांत की पहचान अभिषेक से हुई।

बन गए स्टार

बन गए स्टार

13. काई पो छे, चेतन भगत की नॉवेल थ्री मिस्टेक्स ऑफ माई लाईफ का रीमेक थी और इस फिल्म में सुशांत सिंह राजपूत ने ईशान नाम के लड़के का किरदार निभाया था जो लोगों को बेहद पसंद आया था।

नहीं मिला मेहनत का फल

नहीं मिला मेहनत का फल

14. सुशांत सिंह राजपूत को उनके डेब्यू के लिए हर जगह नॉमिनेशन मिला लेकिन केवल स्क्रीन अवार्ड्स ने उन्हें काई पो छे के लिए बेस्ट डेब्यू का अवार्ड दिया। बाकी सभी ने ये डेब्यू अवार्ड रांझणा के लिए धनुष को दिया।

पीके ने दिलाई पहचान

पीके ने दिलाई पहचान

15. सुशांत सिंह राजपूत को पहला बड़ा ब्रेक मिला राजकुमार हिरानी की फिल्म पीके से जहां उनके 10 मिनट के रोल ने उन्हें लाइमलाइट में लाकर खड़ा कर दिया।

श्यामक डावर के स्टूडेंट

श्यामक डावर के स्टूडेंट

16. सुशांत सिंह राजपूत फिल्मों में आने से पहले श्यामक डावर के इंस्टीट्यूट में डांस सीखते थे। उन्होंने कई स्टार्स के पीछे खड़े होकर डांस किया है जिसमें शाहरूख खान भी शामिल थे।

शाहरूख के भक्त

शाहरूख के भक्त

17. सुशांत सिंह राजपूत शाहरूख खान के बहुत बड़े फैन थे। सुशांत ने एक इंटरव्यू में बताया था कि वो शाहरूख खान के स्वदेस सेट पर उनकी शूटिंग देखने पहुंचे थे।

पढ़ने के शौकीन

पढ़ने के शौकीन

18. सुशांत सिंह राजपूत को अंतरिक्ष और उसकी पढ़ाई का बहुत ज़्यादा शौक था। उनका घर आपको किसी टाईम मशीन जैसे लगेगा। हर जगह फिज़िक्स से जुड़ी चीज़ें और किताबें थीं।

अभिनय में महारथ

अभिनय में महारथ

19. सुशांत सिंह अपने हर किरदार के लिए इतनी मेहनत करते थे कि एक बार डिटेक्टिव ब्योमकेश बख्शी के सेट पर किसी ने उन्हें कॉस्ट्यूम में देखा और सेट का कोई हेल्पर समझ लिया।

पलट गया करियर

पलट गया करियर

20. सुशांत सिंह राजपूत ने एम एस धोनी के किरदार के लिए 1.5 साल तक खुद को ट्रेन किया था। यही कारण है कि उन्होंने धोनी से साफ कहा था कि अब लोग मुझमें धोनी ढूंढेंगे भाईसाहब।

पूरा किया सपना

पूरा किया सपना

21. सुशांत सिंह राजपूत का सपना था कि उनके पास टीम इंडिया की टी शर्ट हो और इसके लिए उन्होंने धोनी की ट्रेनिंग के दौरान इतनी मेहनत की थी कि खुद किरण मोरे ने उन्हें खुश होकर टीम इंडिया की टीशर्ट भेंट की थी। सुशांत ने बताया कि वो तीन घंटे तक नेट पर नॉटआऊट रहे थे।

नेशनल चैंपियन

नेशनल चैंपियन

22. सुशांत सिंह राजपूत पढ़ाई में इतने तेज़ थे कि उन्होंने राष्ट्रीय फिज़िक्स ओलंपियाड में पहला स्थान प्राप्त किया था। वो नासा में ट्रेनिंग लेना चाहते थे।

चांद पर ज़मीन

चांद पर ज़मीन

23. सुशांत सिंह राजपूत ने चांद पर एक टुकड़ा खरीद रखा था। ऐसा करने वाले वो शाहरूख खान के अलावा एक स्टार हैं। सुशांत और शाहरूख के जीवन और करियर में काफी समानता रही है।

शाहरूख के बाद अगले स्टार

शाहरूख के बाद अगले स्टार

24. सुशांत ने भी शाहरूख खान की तरह बैरी जॉन से एक्टिंग सीखी है। उन्होंने एकजुट नाम का एक थियेटर ग्रुप भी जॉइन किया था।

कंगना को किया है असिस्ट

कंगना को किया है असिस्ट

25. सुशांत सिंह राजपूत ने मोहित सूरी को राज़ 2 में असिस्ट किया था। इस फिल्म में कंगना रनौत और इमरान हाशमी ने मुख्य भूमिका निभाई थी।

बनना था डायरेक्टर

बनना था डायरेक्टर

26. सुशांत सिंह राजपूत ने जब अपना टीवी सीरियल पवित्र रिश्ता छोड़ा था तब वो डायरेक्शन का कोर्स करना चाहते थे। लेकिन फिर उन्हें फिल्म के ऑफर मिल गए।

यूं सीखा हेलीकॉप्टर शॉट

यूं सीखा हेलीकॉप्टर शॉट

27. एम एस धोनी ने के लिए सुशांत सिंह राजपूत दिन में 225 बार हेलीकॉप्टर शॉट की प्रैक्टिस करते थे। ऐसा उन्होंने लगभग डेढ़ महीने तक किया था।

चंदा मामा दूर के

चंदा मामा दूर के

28. सुशांत सिंह राजपूत चंदा मामा दूर के नाम की एक फिल्म में काम करने वाले थे। इस फिल्म के लिए सुशांत सिंह राजपूत ने नासा में अपनी रिसर्च भी शुरू कर दी थी। लेकिन फिर उन्होंने ये फिल्म रिजेक्ट कर दी क्योंकि वो वाकई नासा में ट्रेनिंग लेना चाहते थे।

दरियादिल इंसान

दरियादिल इंसान

29. सुशांत सिंह राजपूत को नासा में इतनी दिलचस्पी थी कि उन्होंने अपनी टीम से कहा था 100 बच्चों की एक ऐसी लिस्ट बनाए जिन्हें नासा में पढ़ना है। सुशांत उनकी पढ़ाई का खर्चा उठाने वाले थे।

डिब्बाबंद फिल्में

डिब्बाबंद फिल्में

30. सुशांत सिंह राजपूत अपनी किसी फिल्म के लिए गिटार सीख रहे थे। इस फिल्म का नाम था तकदुम जिसमें सुशांत सिंह राजपूत परिणीति चोपड़ा के साथ काम करने वाले थे लेकिन ये फिल्म डिब्बाबंद हो गई।

विफलता से परेशान

विफलता से परेशान

31. सुशांत के निधन के बाद माना जा रहा है कि सुशांत सिंह राजपूत ड्राइव की विफलता के बाद करण जौहर से काफी नाराज़ थे। वहीं उन्हें यशराज फिल्म्स ने भी बैन कर दिया था क्योंकि सुशांत सिंह राजपूत ने शेखर कपूर की फिल्म पानी के डिब्बाबंद होने के बाद आदित्य चोपड़ा से काफी बहस की थी।

टूट गया रिश्ता

टूट गया रिश्ता

32. सुशांत सिंह राजपूत पवित्र रिश्ता के समय अंकिता लोखंडे को डेट करने लगे थे। ये रिलेशनशिप काफी समय तक चला। छह साल बाद दोनों का ब्रेकअप हो गया।

अधूरी प्रेम कहानी

अधूरी प्रेम कहानी

33. अंकिता लोखंडे के बाद सुशांत सिंह राजपूत का नाम कृति सैनन, सारा अली खान और फिर रिया चक्रवर्ती के साथ जोड़ा गया। इसके बाद रिया चक्रवर्ती ने खुद सुशांत की मौत के बाद खुलासा किया कि वो उनकी गर्लफ्रेंड थीं और उनके साथ लिव इन रिलेशनशिप में थीं।

सारा अली खान से रिश्ता

सारा अली खान से रिश्ता

सुशांत और सारा अली खान का रिश्ता हमेशा परदे के पीछे रहा और इसका खुलासा उनकी मौत के बाद उनके दोस्त और फार्महाउस मैनेजर ने किया। सारा और सुशांत बेहद करीब थे और सुशांत सारा अली खान को प्रपोज़ करने वाले थे। लेकिन केदारनाथ के बाद सारा ने सुशांत से दूरी बना ली।

दिल बेचारा

दिल बेचारा

14 जून 2020 को सुशांत सिंह राजपूत अपने फ्लैट में मृत पाए गए। उनकी मौत पर मीडिया से लेकर बॉलीवुड में काफी तमाशा हुआ। लोगों ने उनके लिए इंसाफ मांगा। आज भी उनकी मौत पर सीबीआई जांच जारी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X