चांद पर जमीन खरीदने वाले सुशांत सिंह राजपूत आज खुद सितारा बन गए, होश उड़ाने वाला Fact
सुशांत सिंह राजपूत सभी की आंखों में आंसू और तमाम सवाल छोड़ गए। वो सुशांत सिंह राजपूत जो टॉपर रहे, जिसकी स्पेस विज्ञान में इतनी रुचि थी कि वह मंहगी दूरबीन खरीदे हुए थे। इस दूरबीन को लिए कई सपने संजोए सुशांत सिंह राजपूत पर अवसाद इतना हावी हो गया कि वह सब छोड़कर चले गए। वही सुशांत सिंह राजपूत जिन्हें स्पेस से इतना प्यार था उन्होंने चांद पर एक जमीन का टुकड़ा भी खरीदा हुआ था।
शाहरुख खान के बाद वही एक ऐसे बॉलीवुड सितारे थे जिन्होंने चांद पर प्रॉपर्टी खरीदी हो। रिपोर्ट्स के अनुसार सुशांत सिंह राजपूत ने साल 2018 में चांद पर एक प्लॉट 'सी ऑफ मसकोवी' में खरीदा था। बताया जा रहा है कि उन्होंने ये प्रॉपर्टी इंटरनेशनल लूनर लैंड्स रजिस्ट्री द्वारा खरीदी थी। कहा तो ये भी गया कि सुशांत बॉलीवुड के पहले एक्टर थे जिन्होंने चांद पर सबसे पहले एक जमीन का टुकड़ा खरीदा। हालांकि इस लिस्ट में शाहरुख खान भी शामिल हैं।
खुद सुशांत सिंह राजपूत ने 22 अगस्त 2019 में इससे जुड़ा एक पोस्ट भी शेयर किया था। जहां वह लिखते हैं कि मेरे हिस्से का चांद। इसमें उनका वो जमीन का टुकड़ा पीले रंग से हाईलाइट करके दिखाया गया था। इसका अलावा सुशांत को स्पेस यानी अंतरिक्ष में इतना मन लगता था कि उन्होंने मंहगी दूरबीन खरीद रखी थी। इसकी फोटो भी सुशांत ने पिछले साल मई में शेयर की थी।
(यदि आपको या आपके जानकारी में किसी व्यक्ति को मदद की जरूरत हो, तो अपने नजदीकी मानसिक स्वास्थ्य केंद्र से संपर्क करें। हेल्पलाइन- COOJ मेंटल हेल्थ फाउंडेशन: 0832-2252525, स्नेहा - 044-24640050/ 044-24640060, परिवर्तन: +91 7676 602 602 )


Click it and Unblock the Notifications