जब ऐश्वर्या की खूबसूरती देख बहक गए थे सुशांत सिंह राजपूत, गोद में बैठकर करने लगे थे ऐसा काम कि एक्ट्रेस ने...

सुशांत सिंह राजपूत बॉलीवुड के एक उम्दा एक्टर रह चुके हैं और आपको बता दें कि उन्होंने अपने करियर की शुरुआत टीवी इंडस्ट्री से की थी। उन्होंने यहां तक पहुंचाने के लिए बहुत मेहनत की और आपको बता दें कि वह अपने जीवन में एक सफल एक्टर बन गए थे। लेकिन आज हम आपको ऐश्वर्या और सुशांत का एक दिलचस्प किस्सा बताने वाले हैं।
ऐश्वर्या और सुशांत का किस्सा
जानकारी के लिए आपको बता दें कि एक समय ऐसा आया था जब सुशांत सिंह राजपूत को ऐश्वर्या राय से लेकर आमिर खान जैसे दिग्गज कलाकारों के साथ में काम करने का मौका मिला। आज भले ही सुशांत सिंह राजपूत हमारे बीच नहीं है लेकिन इसके बावजूद भी उनकी पापुलैरिटी बिल्कुल भी काम नहीं हुई है।
एक डांस ग्रुप से फिल्मी करियर की की थी एक्टर ने शुरुआत
लेकिन हम किस्से की बात कर रहे हैं वह सुशांत सिंह राजपूत के करियर की शुरुआत का है। इस दौरान उन्होंने पहली बार ऐश्वर्या राय के साथ में स्क्रीन शेयर की थी। सुशांत ने श्यामक डावर के डांस ग्रुप से अपने फ़िल्मी करियर की शुरुआत की और कई सारे इवेंट्स में भी उन्होंने हिस्सा लिया था। यह बात साल 2006 की है जब मेलबॉर्न, ऑस्ट्रेलिया में कॉमनवेल्थ गेम्स की क्लोजिंग सेरेमनी थी।
जब ऐश्वर्या को गोद से उतारना भूल गए सुशांत
इसी इवेंट के दौरान मंच पर ऐश्वर्या राय के साथ में सुशांत सिंह राजपूत ने बैकअप डांसर के तौर पर एक्ट्रेस के साथ परफॉर्म किया था। हिंदुस्तान टाइम्स में से हुई बातचीत के दौरान सुशांत सिंह राजपूत ने इसी इवेंट की कहानी सुनाई और बताया कि "उस एक्ट में मुझे ऐश्वर्या को उठाना था। लेकिन जब वह पल आया तो मैंने उन्हें उठा तो लिया लेकिन नीचे उतारना ही भूल गया था।"
सुशांत को लगा ऐश्वर्या से डर
सुशांत सिंह राजपूत ने इंटरव्यू के दौरान यह भी बताया कि "तकरीबन 1 मिनट तक ऐसा ही होता रहा और ऐश्वर्या बहुत ज्यादा हैरान हो गई थी। वह सोचने लगी कि मैं उनको नीचे क्यों नहीं रख रहा हूं।" हालांकि आपको बता दें कि इसके बाद में सुशांत सिंह राजपूत को काफी ज्यादा डर था कि ऐश्वर्या उनसे कुछ पूछना ले। जिसके चलते हड़बड़ी में वह वहां से निकल गए थे।


Click it and Unblock the Notifications

