ना मिला सुसाइड नोट.. ना हुआ कत्ल... हंसते-मुस्कुराते सितारों की मौत ने हिलाई इंडस्ट्री

These Stars Suicide Mystery

बॉलीवुड इंडस्ट्री में पिछले 2 साल में कई सारे सितारों ने आत्महत्या करके हर किसी को हैरान कर दिया. इतना ही नहीं आज तक कुछ स्टार्स की मौत की गुत्थी सुलझ नहीं पाई है. जिसमें सुशांत सिंह राजपूत का भी नाम शुमार है. बता दें कि सुशांत सिंह राजपूत ने सुसाइड किया था और मौके पर कोई भी सुसाइड नोट नहीं मिला था. इसीलिए आज हम आपको कुछ ऐसे ही सितारों के बारे में बताने वाले हैं जिनके रेसिडेंस से कोई भी नोट हासिल नहीं हुआ.

सुशांत सिंह राजपूत

सुशांत सिंह राजपूत ने 14 जून 2020 को बांद्रा के एक फ्लैट में पंखे से लटककर सुसाइड कर ली थी. जिसके बाद में उनके पिता ने एक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती के खिलाफ केस भी दायर करवा दिया था. बाद में एक्ट्रेस की जमानत हो गई थी. लेकिन आज तक इस बात का खुलासा नहीं हो पाया कि एक्टर ने आत्महत्या की क्यों थी. यहां तक कि उनके घर से कोई भी सुसाइड नोट भी हासिल नहीं हुआ.

जिया खान

जिया खान का शव 3 जून 2013 को पंखे से लटका हुआ प्राप्त हुआ था. उनकी कमरे से कोई भी सुसाइड नोट नहीं मिला. उनकी मौत का जिम्मेदार एक्टर आदित्य पंचोली के बेटे सूरज पंचोली को बताया गया और उन्हें गिरफ्तार भी कर लिया गया था. लेकिन कोर्ट ने उन्हें बाद में जमानत दे दी थी.

प्रत्यूषा बनर्जी

टेलीविजन की जानी-मानी अभिनेत्री प्रत्यूषा बनर्जी ने 1 अप्रैल 2016 को आत्महत्या कर ली थी. उन्होंने बालिका वधू में आनंदी का किरदार काफी ज्यादा सुर्खियां प्राप्त की थी. लेकिन पुलिस को उनके पास से कोई भी सुसाइड नोट हासिल नहीं हुआ था. लेकिन उनकी मौत के बाद में उनके बॉयफ्रेंड राहुल राज सिंह का नाम सामने आ चुका था.

नफीसा जोसेफ

बता दें कि फेमिना मिस इंडिया यूनिवर्स रह चुकी नफीसा जोसेफ ने 29 जुलाई 2004 को मुंबई स्थित अपने घर में आत्महत्या कर ली. उनके घर से भी कोई भी सुसाइड नोट हासिल नहीं हुआ. एक्ट्रेस की मौत के बाद उनके बॉयफ्रेंड गौतम खंडूजा का नाम सामने आया था.

विजयलक्ष्मी वदलापति

साउथ की जानी मानी अभिनेत्री विजयलक्ष्मी वदलापति उर्फ़ सिल्क स्मिता ने 23 सितंबर 1996 में आत्महत्या कर ली थी. बता दें कि यह भी कहा गया था कि फिल्मों में उनको काम नहीं मिल रहा था इसी वजह से उन्होंने सुसाइड कर लिया. लेकिन उनके घर से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला था और सालों बाद भी उनकी मौत की सच्चाई आज तक किसी को नहीं पता चल पाई है.

More from Filmibeat

Read more about: sushant singh rajput jiah khan
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X