4 रातों तक नहीं सोए थे सुशांत सिंह राजपूत, ऐसे गुजारी थीं वो चार रातें जानकर कांप जाएगी रूह

बॉलीवुड के सबसे काबिल अभिनेताओं में शुमार सुशांत सिंह राजपूत आज भले ही हमारे बीच ना हो लेकिन उनके फैंस आज भी उन्हें बहुत याद करते हैं. सुशांत सिंह राजपूत एक ऐसे अभिनेता थे जिन्होंने अपने दम पर अपनी पहचान बनाई थी.
एक वक्त था जब दुनिया भर में 'मीटू' की लहर फैली हुई थी, जिसमें बॉलीवुड के सबसे चहेते स्टार सुशांत सिंह राजपूत भी झुलस गए थे. अपने ऊपर लगे इन आरोपों की वजह से सुशांत सिंह काफी टूट गए थे और दबाव महसूस करने लगे थे. हैरान करने वाली बात यह भी है कि इन आरोपों की वजह से केवल सुशांत सिंह राजपूत ही नहीं परेशान थे बल्कि वह भी परेशान थे जिनके नाम को लेकर उन पर आरोप लगाए गए थे.
उस वक्त सुशांत सिंह और संजना सांघी काफी सुर्खियों में रहे थे, बताया जाता है कि सुशांत सिंह की आखिरी फिल्म 'दिल बेचारा' की शूटिंग के समय संजना को हैरस किया गया था.
'पवित्र रिश्ता' के डायरेक्टर कुशाल झावेरी ने कहा था कि सबसे कठिन वक्त में मैंने सुशांत को तब देखा,जब अक्टूबर 2018 में उनके ऊपर मीटू के गंभीर आरोप लगे थे. जिनके नाम को लेकर सुशांत सिंह राजपूत पर आरोप लगाया गया था ,उस वक्त संजना अमेरिका में थी जिसके कारण उनसे बात नहीं हो पा रही थी. बताया जाता है कि सुशांत सिंह राजपूत उस समय में चार रातों तक नहीं सो पाए थे.
कुशाल झावेरी ने बताया कि जब पांचवें दिन संजना ने उनके ऊपर लगे सभी आरोपों को झूठा बताया, तब सुशांत सिंह राजपूत ने राहत की सांस ली थी. तब सुशांत सिंह राजपूत ने कहा था कि ऐसा लग रहा है जैसे मैंने जंग जीत ली हो. रिया चक्रवर्ती ने भी बताया था कि इन आरोपों को लेकर सुशांत तब डिप्रेशन में चल रहे थे, क्योंकि इन आरोपों के बाद से उन पर काफी दबाव था.
रिया चक्रवर्ती ने अपने इंटरव्यू में कहा था कि सुशांत ' मीटू मूवमेंट'के दौरान अपने ऊपर लगे इन कलाकारों को से काफी परेशान थे. दर्शन इन आरोपों के बाद संजना नई फिल्म रिलीज के दौरान सुशांत पर लगे इन आरोपों पर अपनी चुप्पी तोड़ी थी. सजना ने भी अपने इंटरव्यू में कहा था'- हां मैं और सुशांत दोनों ही खबरों से काफी परेशान हुए थे. वैसे संजना ने साल 2018 में सोशल मीडिया पर एक पोस्ट लिखा सुशांत के लिए सफाई दी थी और कहा था कि मेरे साथ हैरेसमेंट जैसी कोई घटना नहीं हुई थी.


Click it and Unblock the Notifications