सुशांत की मौत को 2 महीने: रिया चक्रवर्ती की बढ़ती मुश्किलें- अब तक की पूरी डिटेल
अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के सुसाइड को आज पूरे दो महीने हो चुके हैं। 14 जून को एक्टर ने मुंबई स्थित फ्लैट में सुसाइड कर लिया। इस केस ने दो महीने में एक दिन भी ऐसा नहीं था कि सुर्खियां न बटौरी हों। सुशांत का मामला बिहार, महाराष्ट्र, सीबीआई से लेकर सुप्रीम कोर्ट तक पहुंचा। देश ही नहीं विदेश में भी सुशांत के निधन पर प्रशंसकों ने हैरानी जताई।
लगातार कहा जाने लगा कि सुशांत की मौत कोई आत्महत्या नहीं बल्कि मर्डर था। ऐसे बयान देने में सुशांत की फैमिली से लेकर कंगना व सुशांत के कई दोस्त सामने आए। वहीं सुशांत के निधन के साथ ही इंडस्ट्री में गुटबाजी, नेपोटिज्म से लेकर भेदभाव की बहस भी छिड़ गई। इसी के साथ सोशल मीडिया पर मची गंदगी को लेकर भी लोगों ने सवाल किए।
मामला तब और गर्म हो गया जब 28 जुलाई को सुशांत सिंह के पिता कृष्ण कुमार सिंह द्वारा पटना में रिया चक्रवर्ती के खिलाफ शिकायत दर्ज़ करवाई। उन्होंने आरोप लगाया कि रिया चक्रवर्ती ने 15 करोड़ रुपये बेटे के गबन किए है। इस शिकायत के बाद एक बार फिर ये मामला तेजी से गरमाया और फिर राजनीतिक तौर पर भी इस मामले में कई गतिविधियां हुईं। आइए जानते हैं विस्तार से।
(यदि आपको या आपके जानकारी में किसी व्यक्ति को मदद की जरूरत हो, तो अपने नजदीकी मानसिक स्वास्थ्य केंद्र से संपर्क करें। हेल्पलाइन- COOJ मेंटल हेल्थ फाउंडेशन: 0832-2252525, स्नेहा - 044-24640050/ 044-24640060, परिवर्तन: +91 7676 602 602 )


Click it and Unblock the Notifications