सुशांत सिंह राजपूत फिल्मोग्राफी- टेलीविजन सुपरस्टार से बॉलीवुड तक का सफर, बने करोड़ों की धड़कन
मूल रूप से बिहार के रहने वाले टेलीविजन और बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत ने मुंबई में अपने घर में फांसी लगाकर जान दे दी है। उनके नौकर ने उनके शव को पंखे से लटकते हुए देखा और पुलिस को इसकी जानकारी दी है। सुशांत सालों तक टेलीविजन और फिल्मों का लोकप्रिय चेहरा रहे हैं। यह हादसा उनके चाहने वालों के लिए किसी सदमे से कम नहीं है।
सुशांत का जन्म बिहार के पूर्णिया जिले के महीदा में हुआ था। दिल्ली से इंजीनियरिंग की पढ़ाई करने के बाद सुशांत थियेटर और डांसिंग से जुड़ गए। कुछ सालों के संघर्ष के बाद सुशांत ने टेलीविजन की दुनिया में एंट्री ली, जहां जल्द ही लोगों ने उन्हें नोटिस किया और उन्हें बैक टू बैक काम मिलता गया।

टेलीविजन में 3 सालों तक जुड़े रहने के बाद सुशांत ने फिल्मों में एंट्री ली.. और क्या एंट्री ली। 2013 में आई फिल्म 'काई पो छे' में उनके अभिनय को बहुत सराहा गया था। रातोंरात सुशांत फिल्म इंडस्ट्री का वो चेहरा बन गए थे, जिसे हर निर्माता- निर्देशक अपनी फिल्म में लेना चाहता था।
(यदि आपको या आपके जानकारी में किसी व्यक्ति को मदद की जरूरत हो, तो अपने नजदीकी मानसिक स्वास्थ्य केंद्र से संपर्क करें। हेल्पलाइन- COOJ मेंटल हेल्थ फाउंडेशन: 0832-2252525, स्नेहा - 044-24640050/ 044-24640060, परिवर्तन: +91 7676 602 602 )


Click it and Unblock the Notifications