सुशांत सिंह राजपूत की मौत: इन बड़े सितारों ने भी की आत्महत्या- और बॉलीवुड को दिया बड़ा झटका

मशहूर अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत ने मुंबई में अपने घर में फांसी लगाकर जान दे दी है। कहा जा रहा है कि सुशांत डिप्रेशन से जूझ रहे थे। महज 34 साल की उम्र में सुशांत ने दुनिया को अलविदा कह दिया। टेलीविजन की दुनिया से लेकर फिल्मों तक में लोकप्रिय रहे सुशांत के इस कदम से सभी हैरान- परेशान हैं। उनका परिवार टूट चुका है, फिल्म इंडस्ट्री अपने चहेते सितारे को खोने का शोक मना रहा है।

सुशांत के नौकर ने उनके शव को पंखे से लटकते हुए देखा और पुलिस को इसकी जानकारी दी है। मुंबई पुलिस जांच के लिए उनके घर पहुंची है। फिलहाल इससे जुड़ी ज्यादा जानकारी बाहर नहीं आई है। घर के नौकर ने पुलिस को बताया है कि सुशांत कई दिनों से डिप्रेसन में थे।

Sushant Singh Rajput

बॉलीवुड इंडस्ट्री में डिप्रेशन से जूझ रहे सितारों की फेहरिस्त लंबी रही है। कई बड़े नाम इसमें शामिल हैं। जहां कुछ ने इससे लड़कर करियर में वापसी की है, वहीं कई ने घुटने टेक दिये।

सुशांत सिंह राजपूत से पहले भी कई सेलिब्रिटीज ने अपने जीवन के असमय ख़त्म कर लिया था। यह उनके परिवार और चाहने वालों के लिए किसी सदमे से कम नहीं।

गुरुदत्त

गुरुदत्त

भारतीय फ़िल्म इंडस्ट्री के दिग्गज माने जाने गुरुदत्त ने आत्महत्या कर ली थी। वह एक बेहतरीन निर्देशक के साथ साथ एक शानदार अभिनेता भी थे। अक्तूबर 1964 में मुंबई के पेड्डर रो़ड इलाक़े में स्थित अपने अपार्टमेंट में वे मृत पाए गए थे। ज़रूरत से ज़्यादा शराब और नींद की गोली खाने के कारण उनकी मौत हुई थी।

निजी जिंदगी में पत्नी गीता दत्त से उनका रिश्ता बिल्कुल बिखर चुका था और अक्सर झगड़ा होता था। वे बच्चों और पत्नी से अलग अकेले रहते थे।

मनमोहन देसाई

मनमोहन देसाई

अमर अकबर एंथनी, कूली और मर्द जैसी सुपरहिट फिल्में वाले फिल्मकार मनमोहन देसाई करियर नें विफलता को संभाल नहीं पाए। मसाला फ़िल्मों के बादशाह कहे जाने वाले मनमोहन देसाई की फ़िल्में एक के बाद एक पिटने लगी थी। मार्च 1994 में गिरगांव स्थित अपने फ़्लैट की बाल्कनी से उन्होंने छलांग लगा ली, जिससे उनकी मौत हो गई।

दिव्या भारती

दिव्या भारती

काफी कम समय में बतौर अभिनेत्री लोकप्रिय हुईं दिव्या भारती की मौत काफ़ी संदेहास्पद थी। उनके पति साजिद नाडियाडवाला के मुताबिक़ दिव्या ने पाँचवें फ़्लोर स्थित अपार्टमेंट से छलांग लगा ली थी। 5 अप्रैल 1993 को ये घटना हुई थी। उस समय दिव्या भारती सिर्फ़ 19 साल की थीं। लेकिन कई हिट फिल्में दे चुकी थीं।

सिल्क स्मिता

सिल्क स्मिता

साउथ फिल्म इंडस्ट्री की जानी-मानी एक्ट्रेस विजयलक्ष्मी जिन्हें फिल्मी दुनिया में सिल्क स्मिता के नाम से भी जाना जाता था। सिल्क स्मिता अपने बोल्ड किरदारों की वजह से जानी जाती थीं। सितंबर 1996 में सिल्क स्मिता अपने चेन्नई स्थित फ़्लैट में मृत पाई गईं।

परवीन बॉबी

परवीन बॉबी

बॉलीवुड की नामी अभिनेत्री परवीन बॉबी 2005 में अपने अपार्टमेंट में मृत पाई गई थीं। वे लंबे समय से अकेले रह रही थीं और बाहरी दुनिया से उनका कोई संपर्क नहीं था। जब कई दिनों तक घर के बाहर से अख़बार और दूध के पैकेट किसी ने नहीं हटाए तो पुलिस ने दरवाज़ा तोड़ लाश निकाली।

जिया ख़ान

जिया ख़ान

बॉलीवुड में शानदार एंट्री के साथ ही जिया खान ने अमिताभ बच्चन और आमिर ख़ान जैसे स्टार्स के साथ काम किया। लेकिन इसके बावजूद उनका करियर उतना बेहतरीन नहीं रहा। 2013 में उनका शव भी पंखे से लटका मिला। आदित्य पंचोली के बेटे सूरज पंचोली पर ये आरोप लगाया कि उन्होंने जिया को आत्महत्या के लिए उकसाया।

प्रत्युषा बनर्जी

प्रत्युषा बनर्जी

टीवी सीरियल 'बालिका वधू' में आनंदी का किरदार करने वाली एक्ट्रेस प्रत्युषा बनर्जीने भी आत्महत्या कर ली थी। 2016 में उनका शव उनके फ़्लैट से मिला था।

कुशल पंजाबी

कुशल पंजाबी

27 दिसंबर, 2019 को टीवी एक्टर कुशल पंजाबी ने मुंबई के पाली हिल स्थित अपने घर में आत्महत्या कर ली थी। सीआईडी, लव मैरिज, देखो मगर प्यार से, श... फिर कोई है, फ़ियर फ़ैक्टर, कभी हां कभी ना जैसे लोकप्रिय टीवी कार्यक्रमों में दिख चुके हैं।

(यदि आपको या आपके जानकारी में किसी व्यक्ति को मदद की जरूरत हो, तो अपने नजदीकी मानसिक स्वास्थ्य केंद्र से संपर्क करें। हेल्पलाइन- COOJ मेंटल हेल्थ फाउंडेशन: 0832-2252525, स्नेहा - 044-24640050/ 044-24640060, परिवर्तन: +91 7676 602 602 )

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X