34 साल के थे सुशांत सिंह राजपूत - सेट पर सोते थे, सारी फिल्में छोड़ दी थीं, इस एक फिल्म के लिए
सुशांत सिंह राजपूत का 34 साल की उम्र में निधन हो गया। 34 साल की उम्र में सुशांत सिंह राजपूत के सपने बेशुमार थे और काफी हद तक वो इन सपनों को पूरा करने की सही दिशा में थे।
उन्होंने अपनी जान क्यों ली पता नहीं, लेकिन इस छोटी सी ज़िंदगी में उन्होंने काफी कुछ हासिल किया। सुशांत ने 22 साल की उम्र में ही अपने करियर की शुरूआत कर ली थी।

किसे पता था कि शाहरूख खान के पीछे अवार्ड शो में नाचने वाला ये एक्टर एक दिन सबकी आंखों का तारा बन जाएगा। और उसका जाना इस तरह हर किसी को सदमा दे जाएगा।
सुशांत सिंह राजपूत बेहद शिद्दत से मिस्टर इंडिया डायरेक्टर शेखर कपूर की फिल्म पानी करना चाहते थे और इस एक फिल्म के लिए उन्होंने अपने करियर में कई ज़रूरी फिल्में छोड़ दीं।
जानिए उनकी ज़िंदगी की कुछ अहम बातें -
(यदि आपको या आपके जानकारी में किसी व्यक्ति को मदद की जरूरत हो, तो अपने नजदीकी मानसिक स्वास्थ्य केंद्र से संपर्क करें। हेल्पलाइन- COOJ मेंटल हेल्थ फाउंडेशन: 0832-2252525, स्नेहा - 044-24640050/ 044-24640060, परिवर्तन: +91 7676 602 602 )


Click it and Unblock the Notifications












