सुशांत केस- ये बॉलीवुड कलाकार भी सलमान खान पर करियर को हानि पहुंचाने का दावा कर चुके हैं
अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के निधन के बाद फिल्म दबंग के निर्देशक अभिनव कश्यप ने सलमान खान और पूरे खान परिवार पर उनके करियर को बर्बाद करने का आरोप लगाया है। जिस पर जवाब देते हुए अरबाज खान ने कहा है कि वह इस मामले पर कानूनी कार्रवाई करेंगे। वहीं, सुशांत के सुसाइड केस से भी सलमान का जोड़ा जा रहा है। दावा है कि सलमान खान ने अपने प्रोडक्शन हाउस से सुशांत को बैन कर दिया था।
बहरहाल, सुशांत सिंह राजपूत के केस में नाम आने और अभिनव कश्यप से पहले भी कई बॉलीवुड कलाकार सलमान खान पर करियर को हानि पहुंचाने का दावा कर चुके हैं। सलमान खान और उनका परिवार दशकों से बॉलीवुड से जुड़ा है और कहीं ना कहीं उनपर पक्षपात का इल्जाम है।

हाल ही में इन बातों को लेकर सलमान खान को सोशल मीडिया पर काफी ट्रोल भी किया गया। लोगो ने लिखा कि तुमने ऐश्वर्या राय, विवेक ओबेरॉय और सिंगर अरिजीत सिंह के साथ कई लोगों का करियर खत्म करने की कोशिश की। तुमलोगों ने बॉलीवुड में नेपोटिज्म का जहर फैलाकर रखा है।
(यदि आपको या आपके जानकारी में किसी व्यक्ति को मदद की जरूरत हो, तो अपने नजदीकी मानसिक स्वास्थ्य केंद्र से संपर्क करें। हेल्पलाइन- COOJ मेंटल हेल्थ फाउंडेशन: 0832-2252525, स्नेहा - 044-24640050/ 044-24640060, परिवर्तन: +91 7676 602 602 )


Click it and Unblock the Notifications