सुशांत सिंह राजपूत का एक्स गर्लफ्रेंड अंकिता के नाम लिखा था आखिरी मैसेज, बोले- भगवान तुम्हे खुश रखे...

अंकिता लोखंडे टेलीविजन इंडस्ट्री में इन दिनों धमाल मचा रही है और आपको बता दें कि वह अपनी निजी जिंदगी को लेकर भी सुर्खियों में रहती हैं। उन्होंने मशहूर बिजनेसमैन विक्की जैन के साथ में शादी रचाई। लेकिन अब अपने पति के साथ में वह बिग बॉस 17 के घर में धमाल मचाती हुई नजर आ रही है। लेकिन एक वक्त हुआ करता था जब अंकिता लोखंडे और सुशांत सिंह राजपूत अपनी लव स्टोरी के लिए पसंद किए जाते थे। दोनों ने साथ में पवित्र रिश्ता सीरियल में काम किया और साल 2010 के दौरान एक दूसरे को डेट करने लगे।
सुशांत और अंकिता इस कारण हुआ था ब्रेकअप
सुशांत सिंह राजपूत ने अंकिता को पूरी दुनिया के सामने प्रपोज किया और डांस रियलिटी शो झलक दिखला जा कर के दौरान अपने दिल का हाल उनके सामने बयां कर दिया। इतना ही नहीं साल 2016 में अंकिता लोखंडे और सुशांत सिंह राजपूत शादी करने की प्लानिंग भी कर रहे थे। लेकिन इसी साल कुछ ऐसा हुआ कि दोनों का ब्रेकअप हो गया।अंकिता ने इस पर बाद में खुलकर बात की और बताया था कि सुशांत सिंह राजपूत अपने करियर पर फोकस करना चाहते थे और इसी के चलते हमें अलग होना पड़ा।
सुशांत का अंकिता के लिए आखिरी मैसेज
लेकिन आपको बता दें कि भले ही सुशांत सिंह राजपूत और अंकिता लोखंडे अलग हो गए थे लेकिन इसके बावजूद एक्ट्रेस के दिल में एक्टर के लिए फिर भी खास जगह रही। उन्होंने अंकिता को सोशल मीडिया पर मैसेज किया जो कि उनका एक गर्लफ्रेंड को आखरी मैसेज था। दरअसल साल 2019 में मनी करने का फिल्म से बॉलीवुड इंडस्ट्री में अंकिता ने बॉलीवुड डेब्यू किया और इसके चलते सुशांत ने एक्ट्रेस को विश किया था।
सुशांत ने किया अंकिता को विश
सुशांत सिंह राजपूत ने अंकित के उस पोस्ट पर कमेंट करते हुए लिखा कि "यह बहुत ही ज्यादा खूबसूरत है अंकिता। इसे देखकर मैं बहुत खुश हूं। भगवान आपको ढेर सारी खुशियां दे और सफलता भी दे।" लेकिन साल 2019 में अंकिता लोखंडे ने बिजनेसमैन विक्की जैन के साथ में अपने रिलेशनशिप का खुलासा कर दिया। दोनों ने साल 2021 में शादी रचाई और अब वह बिग बॉस 17 में दिखाई जा रहे हैं।


Click it and Unblock the Notifications