..................... Sushant Singh Rajput completes 5 years in bollywood as Kai po che clocks 5 years - Hindi Filmibeat

5 साल- टीवी के सुपरस्टार ने ली एंट्री.. और फटाफट दे दी सुपरहिट फिल्में!

By Shweta

कुछ स्टार्स बॉलीवुड में अपनी पहली ही फिल्म से छाप छोड़ने में सफल रहे। उन्होंने पहली ही फिल्म में दिखा दिया था कि वो फिल्म इंडस्ट्री में लंबे रेस का घोड़ा बनेंगे। सुशांत सिंह राजपूत भी उन स्टार्स में से ही एक हैं। उन्होंने पहले टेलीविजन में पवित्र रिश्ता और झलक दिखला जा में खूब नाम कमाया फिर बॉलीवुड में दमदार डेब्यू किया।

सुशांत सिंह राजपूत की डेब्यू फिल्म काई पो छे को रिलीज हुए आज पांच साल हो गए। इस तरह से उन्होंने भी बॉलीवुड में 5 साल पूरे कर लिए। इन 5 सालों में सुशांत सिंह राजपूत ने खुद को प्रूव किया है।उन्होंने कई अच्छी फिल्में की और कई मजबूत किरदार निभाए।

sushant-singh-rajput-competes-5-years-in-bollywood-as-kai-po-che-clocks-5-years

काई पो छे भी तीन दोस्तों की कहानी थी जिसमें सुशांत सिंह राजपूत, राजकुमार राव और अमित साध मुख्य किरदार में थे। फिल्म सुपरहिट साबित हुई थी और तीनों के ही काम को खूब सराहा गया था। फिल्म में दोस्ती,प्यार, इमोशन, राजनीति सबकुछ दिखाया गया है।

इस फिल्म के बाद सुशांत सिंह राजपूत ने कई फिल्में की और आगे भी काफी अच्छी फिल्में कर रहे हैं। उनकी अच्छी खासी फैन फॉलोइंग है। सुशांत सिंह राजपूत ने 5 साल में खुद को तराशा है। आप भी देखिए पवित्र रिश्ता के मानव देशमुख से लेकर अब तक क्या है इस सुपरस्टार में खास -

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X