सुशांत सिंह राजपूत बर्थ एनिवर्सरी- कैसे चार बहनों का भाई गुलशन बना करोड़ों दिलों की धड़कन, Rare फोटो
सुशांत सिंह राजपूत की आज 36 वीं बर्थ एनिवर्सरी है। सोशल मीडिया पर फैंस अपने अंदाज में सुशांत सिंह राजपूत को जन्मदिन की बधाई दे रहे हैं। साथ ही उनके पुराने वीडियो और तस्वीरें शेयर कर रहे हैं। आज सुशांत सिंह राजपूत के मौके पर आपको दिखाते हैं एक्टर की वो सारी अनदेखी तस्वीरें जो कि इंटरनेट पर सबसे अधिक देखी जा रही है।
सुशांत सिंह राजपूत ने अपने करियर का आगाज एकता कपूर के टीवी शो पवित्र रिश्ता से शुरू की। सुशांत का पहला शो इतना सुपरहिट हुआ कि मानव के किरदार ने हर दिल हर घर में एक खास जगह बनाई। टीवी के बाद सुशांत सिंह राजपूत ने जब फिल्मों में कदम रखा तो अपनी पहचान को बड़े पर्दे पर गोल्डन कर दिया।

जब सुशांत सिंह राजपूत ने इस दुनिया से अलविदा लिया तो करोड़ों लोगों का दिल टूटा। जिसकी आहट आज तक सोशल मीडिया पर नजर आती है जब सुशांत के फैंस उनके नाम से ट्रेंड करते हैं। आज सुशांत के जन्मदिन पर उनकी अनदेखी तस्वीरों के जरिए एक बार फिर एक्टर को याद करते हैं। और आज जीते हैं सुशांत दिन। जानते हैं कि कैसे चार बहनों का भाई गुलशन बन गया सुशांत सिंह राजपूत।

21 जनवरी 1986 को पटना में बिहार में जन्म
केदारनाथ, एमएस धोनी और छिछोरे फिल्म से अपनी पहचान बनाने वाले सुशांत सिंह राजपूत लाखों मन्नत के बाद अपने माता-पिता के गोद में आएं। 21 जनवरी 1986 को पटना में बिहार के रिटायर्ड अफसर केके सिंह और उषा के घर उनका जन्म हुआ। चार बहनों के बीच हमेशा खिलते हुए सुशांत का बचपन जवानी तक पहुंचा। जो आखिरी समय तक कायम रहा।

सुशांत सिंह राजपूत के जीवन में मां की कमी
सुशांत सिंह राजपूत की जिंदगी को झटका तब लगा जब 17 साल की उम्र के पड़ाव पर मां ने उनका साथ छोड़ दिया। सुशांत की मां का निधन ब्रैनहेमरेज के कारण हो गया। इससे पहले सुशांत की एक बहन का भी निधन हुआ। सुशांत सिंह राजपूत के जीवन में मां की कमी को बहनों ने पूरा किया। इस सदमे से बाहर आकर सुशांत ने खुद को एक्टिंग की तरफ डालना शुरू किया।

एक्टिंग से पहले सुशांत ने पढ़ाई में किया टॅाप
एक्टिंग से पहले सुशांत ने पढ़ाई में भी एक मुकाम कायम किया। सुशांत सिंह राजपूत ने दिल्ली के सेंट कैरन स्कूल से अपनी पढ़ाई पूरी की। JEE एग्जाम में सुशांत ने अपनी जगह बनाते हुए देश में सातवां स्थान हासिल किया। दिल्ली के इंजीनियरिंग कॉलेज में सुशांत ने दाखिला लिया।

बैकग्राउंड डांसर बन कर काम किया
सुशांत ने पढ़ाई के दिनों से कमाई शुरू की। बच्चों को ट्यूशन देने के साथ डांस भी सिखाया। कॉलेज में टॉप करने के बाद सुशांत ने खुद को इंजीनियरिंग से दूर कर लिया। फिल्म इंडस्ट्री में हीरो बनने से पहले सुशांत सिंह राजपूत ने बैकग्राउंड डांसर बन कर काम किया। फिर एक्टिंग का कोर्स किया।

सुशांत सिंह राजपूत की पहली फिल्म काय पो छे
लगभग 3 साल तक पवित्र रिश्ता में मानव की भूमिका से फेम हासिल करने के बाद सुशांत सिंह राजपूत को पहली फिल्म काय पो छे मिली। सुशांत ने फिल्मों में अपने किरदार को महत्व दिया फिर चाहे वह बड़ा हो या छोटा। राजकुमार हिरानी की पीके में सुशांत ने खास भूमिका निभाई। इस फिल्म के लिए सुशांत ने फीस नहीं ली।

सुशांत सिंह राजपूत बन गए सुपरस्टार
यशराज के साथ रोमांटिक हीरो के तौर पर सुशांत सिंह राजपूत ने शुद्ध देसी रोमांस में काम किया। इंटेंस जासूसी फिल्म ब्योमकेश बक्शी की। कृति सेनन के साथ सुशांत ने राबता फिल्म की। अपने करियर की सबसे बड़ी हिट फिल्म एम एस धौनीमें धोनी की भूमिका निभाई। जो कि बंपर हिट रही।

सुशांत सिंह राजपूत को हुआ प्यार और ब्रेकअप
7 साल तक पवित्र रिश्ता की अपनी को स्टार अंकिता लोखंडे को डेट करने के बाद किसी वजह से यह रिश्ता टूट गया। अंकिता लोखंडे से ब्रेकअप के बाद सुशांत का नाम सारा अली खान, कृति सेनन से भी जुड़ा। अंत में सुशांत सिंह राजपूत की जिंदगी में प्यारा की जगह रिया चक्रवर्ती ने ली।

सुशांत सिंह राजपूत की याद हमेशा जिंदा
सुशांत सिंह राजपूत की याद हमेशा साथ है। हैप्पी बर्थडे सुशांत सिंह राजपूत।


Click it and Unblock the Notifications