बॉलीवुड का अब यह 'रिश्ता' भी नहीं रहा 'पवित्र' !
रणबीर कपूर और कैटरीना कैफ के कथित तौर पर ब्रेकअप की खबरों के बाद अब बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत और उनकी गर्लफ्रेंड अंकिता लोखंडे ने अपना 6 साल पुराना रिश्ता तोड़ लिया है।
सुशांत ने गर्लफ्रेंड अंकिता के ओवर पोजेसिव बर्ताव की वजह से उनसे अलग होने का फैसला लिया है। हालांकि इस जोड़ी से जुड़े एक सूत्र के मुताबिक सुशांत और अंकिता आपसी सहमति से अलग हुए हैं।
यह भी कहा जा रहा है कि जिस तरह से सुशांत का करियर का ग्राफ तेजी से बढ़ रहा है उस रफ्तार में अंकिता का करियर परवान नहीं चढ़ पा रहा है। रिपोर्ट के मुताबिक सुशांत सिंह राजपूत और अंकिता लोखंडे आखिरी बार एक अवॉर्ड शो में नजर आए थे।
सुशांत जल्द क्रिकेटर एम एस धोनी पर बनने जा रही फिल्म एम एस धोनी: द अनटोल्ड स्टोरी में धोनी के किरदार निभाते नजर आएंगे।


Click it and Unblock the Notifications