जब इस हसीना पर फिसला था डायरेक्टर का दिल, कर डाली घिनौनी डिमांड, बोला- 'क्लीवेज दिखाओ और फिर...'

Surveen Chawla

Surveen Chawla Faced Casting Couch: बॉलीवुड इंडस्ट्री में अक्सर हसीनाएं कास्टिंग काउच को लेकर जिक्र करती रहती हैं। लेकिन कुछ ऐसे सितारे भी हैं जो कि इंडस्ट्री में हो रही इस कुरीती को मजबूरन झेलते हैं। लेकिन कुछ फिल्मी सितारे ऐसे भी है जो कि खुलकर कास्टिंग काउच पर बात करते हैं और अपना एक्सपीरियंस भी साझा करते हैं। आज हम ऐसे ही अभिनेत्री सुरवीन चावला के बारे में बात करने वाले हैं। उन्होंने कास्टिंग काउच पर कई सारे खुलासे किए।

दरअसल, आपको बता दें कि सुरवीन चावला ने साल 2019 में दिए हुए एक इंटरव्यू के दौरान बताया कि साउथ में उन्हें तीन से चार बार कास्टिंग काउच का सामना करना पड़ा। उन्होंने बताया कि उन्हें एक डायरेक्टर को कंपनी देने के लिए कहा गया। जिस पर डायरेक्टर ने एक दिन उनसे कहा कि "मैं तुम्हारे शरीर का इंच इंच जांचना चाहता हूं।" बाद में एक्ट्रेस ने उस डायरेक्टर का फोन उठाना बंद कर दिया।

बाद में सुरवीन चावला ने कास्टिंग काउच से जुड़ा एक दूसरा मामला साझा किया। एक्ट्रेस ने बताया कि साउथ सिनेमा का एक बड़ा नेशनल अवॉर्ड विनर डायरेक्टर उनसे गलत फेवर मांग रहा था। उस डायरेक्टर की एक फिल्म आने वाली थी और इसके लिए एक्ट्रेस ने ऑडिशन भी दिया था। अभिनेत्री ने बताया कि उनकी तबीयत कुछ ठीक नहीं थी तो इसीलिए ऑडिशन के बाद वह मुंबई वापस चली गई।

लेकिन सुरवीन चावला ने बताया कि तबीयत की सुनकर वह डायरेक्टर हाल-चाल लेने के लिए मुंबई आना चाह रहा था और इस पर उन्हें शक हुआ। एक्ट्रेस ने एक इंटरव्यू के दौरान बताया था कि डायरेक्ट को हिंदी और इंग्लिश भाषा नहीं आती थी और इसी के चलते वह एक शख्स के माध्यम से उनसे फोन पर बात किया करता था।

सुरवीन चावला आगे बताती है कि डायरेक्टर ने एक दिन उस शख्स से कहलवाया कि "सर आपको जानना और समझना चाहते हैं क्योंकि फिल्म को बनने में काफी वक्त लगेगा। आपको यह काम सिर्फ तब तक करना होगा जब तक फिल्म की शूटिंग चलेगी।" जिस पर सुरभि चावला ने जवाब दिया कि "क्या बंद कर सकती हैं? आपने एक गलत व्यक्ति से संपर्क किया है और अगर सर को लगता है कि मुझ में टैलेंट है तो मैं काम करूंगी वरना ऐसा समझौता नहीं कर पाऊंगी।"

इसी के अलावा सुरवीन चावला को हिंदी फिल्मों में भी कास्टिंग काउच का सामना करना पड़ा। उन्होंने बताया कि एक बार एक ऑडिशन देने के लिए वह पहुंची थी और इसमें उनसे कुछ ऐसी एक्ट करवा लिए गए थे जो वह कभी भी नहीं करना चाहती थी। इसीलिए सुरवीन चावला वहां से जैसे-तैसे निकल गई थी। एक्ट्रेस ने बताया कि "एक फिल्म मेकर देखना चाहता था कि मेरा क्लीवेज कैसा दिखता है। वहीं एक अन्य फिल्म मेकर तो मेरी जाएंगे कैसी दिखती है यह देखना चाहता था।"

More from Filmibeat

Read more about: surveen chawla bollywood
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X