..................... surveen chawla Faced casting couch 3 times, actress said- never wanted to become a heroine - Hindi Filmibeat

3 बार झेला कास्टिंग काउच का दर्द, 3 बार मिला प्यार में धोखा, एक्ट्रेस बोलीं- मैं तो कभी हिरोइन बनना ही नहीं...

surveen chawla

टीवी से लेकर बॉलीवुड तक का अपना सफर तय करने वाली एक्ट्रेस सुरवीन चावला ने पहले तो टीवी में अपना काफी नाम कमाया। सुरवीन कसौटी जिंदगी की, कॉमेडी नाइट, कॉमेडी सर्कस, हक से, कहीं तो होगा जैसे कई टीवी शोज का हिस्सा रह चुकी हैं। कहीं तो होगा शो उनके लिए बेहद खास था। इसके बाद सुरवीन ने फिल्मों में काम करना शुरू किया। हालांकि उन्होंने कई फिल्में कीं, लेकिन आज भी वह सफल नहीं हो पाई हैं।

कई फिल्मों का हिस्सा रही हैं सुरवीन

बता दें कि सुरवीन ने हम तुम शबाना फिल्म से डेब्यू किया था। यह फिल्म साल 2011 में आई थी और इस फिल्म में सुरवीन कैमियो में नजर आई थीं। इसके बाद उन्होंने कई पंजाबी फिल्में भी कीं। जैसे तौर मित्रां दी, साडी लव स्टोरी, और सिंह वर्सेज कौर में नजर आईं। इसके बाद हेट स्टोरी 2, क्रिएचर 3D जैसी नामी फिल्मों में भी नजर आ चुकी हैं।

झेला कास्टिंग काउच का दर्द


रिपोर्ट्स के मुताबिक सुरवीन एक बार नहीं बल्कि 3 बार कास्टिंग काउच की शिकार हो चुकी हैं। एक्ट्रेस ने साल 2019 के इंटरव्यू में कहा था कि एक बार तो एक फिल्ममेकर ने साथ चलने के लिए कहा। वहीं दूसरी बार एक रोल के लिए निर्देशक ने कहा था कि वह शरीर के अंग को इंच में जानना चाहते हैं। इसके बाद मैंने ऐसे लोगों को इग्नोर करना शुरू कर दिया।

तीन रिलेशनशिप में रह चुकी हैं सुरवीन चावला


आपको बता दें कि सुरवीन ने साल 2015 में इटली के अक्षय ठक्कर से शादी रचाई थी, लेकिन अक्षय से पहले उनका नाम टीवी एक्टर गौरव चोपड़ा, अपूर्व अग्निहोत्री और नामी क्रिकेटर श्रीसंत के साथ ही उनका नाम जुड़ चुका है, लेकिन अफसोस उनके तीनों ही रिलेशनशिप लंबे नहीं चल सके और दोनों फेल हो गए थे।

नहीं बनना चाहती थीं एक्ट्रेस


रिपोर्ट्स के मुताबिक सुरवीन कभी भी एक्ट्रेस बनना नहीं चाहती थीं। एंटरटेनमेंट की दुनिया में कदम रखने की कोई भी प्लानिंग नहीं थी। मैं बचपन से ही कुछ ऐसा काम करना चाहती थी जिससे वह लोगों की मदद कर सकें। वह हमेशा से डॉक्टर बनना चाहती थीं, लेकिन फिर 19 साल की उम्र में उन्होंने टीवी की दुनिया में कदम रख दिया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X