कपड़ा फैक्ट्री में किया काम, कुल 700 रुपए की मिलती थी सैलरी, आज 350 करोड़ का मलिक है ये सुपरस्टार

Suriya

Suriya First Salary And Net Worth: बॉलीवुड इंडस्ट्री में ऐसे कई सारे एक्टर्स रहे हैं जिन्होंने एक वक्त पर सिर्फ पानी पीकर अपना गुजारा किया। यहां तक कि कुछ तो रेलवे ट्रैक पर भी सोए हैं। लेकिन फिर उन्होंने अपनी मेहनत के दम पर करोड़ों की संपत्ति हासिल की। आज हम भी आपको एक ऐसे ही एक्टर के बारे में बताने वाले हैं। दरअसल हम बात कर रहे हैं सुरिया की।

सुरिया साउथ फिल्म इंडस्ट्री के सुपरस्टार माने जाते हैं और आपको बता दें कि वह बॉलीवुड के भी एक मशहूर अभिनेता है। इनके पिता भी एक एक्टर हुआ करते थे और एक वक्त था जब इन्होंने कपड़ा फैक्ट्री में भी काम किया। हालांकि एक्टर ने अपने पिता के नक्शे कदमों पर फिल्मी दुनिया में कदम रखा और उनके पास आज के समय में करोड़ों की संपत्ति है।

सुरिया का जन्म 23 जुलाई 1975 में चेन्नई में हुआ। वह तमिल के मशहूर अभिनेता शिवकुमार के बेटे हैं और आज वह भले ही एक सफल एक्टर है लेकिन एक वक्त था जब वह अभिनेता बनना नहीं चाहते थे। उनके पास शुरू से हर सुख सुविधा थी और इसके बावजूद भी उनकी पहली सैलरी 736 रुपए थी।

द हिंदू के साथ एक इंटरव्यू के दौरान सुरिया ने बताया था कि मेरी पहली सैलरी एक महीने की 736 रुपए थी। ये सैलरी मुझे रोज 18 घंटे काम करने के बाद मिली थी। दरअसल एक्टर ने कपड़ा फैक्ट्री में काम किया और वह वहां पर अपनी पहचान बताते नहीं थे कि वह एक्टर शिव कुमार के बेटे हैं। 8 महीने उन्होंने ऐसे ही काम किया और इसके बदले उन्हें 1000 रुपए मिलते।

लेकिन सुरिया अभी के समय पर साउथ फिल्म इंडस्ट्री के एक मशहूर अभिनेता है और उनकी गिनती हाईएस्ट पेड एक्टर में होती है। टाइम्स ऑफ़ इंडिया की एक रिपोर्ट के अनुसार वह 350 करोड़ की संपत्ति के मालिक हैं। इंडस्ट्री में उन्हें काम करते हुए 23 साल हो चुके हैं और 1997 में उन्होंने एक्टिंग डेब्यू किया था और अब जल्दी ही इस साल 10 अक्टूबर को उनकी कंगुवा फिल्म रिलीज होगी।

More from Filmibeat

Read more about: suriya
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X