राम मंदिर में इस स्टार ने दिया एक कुंटल से भी ज्यादा भारी सोना का दरवाजा, लगा है इस जगह

अयोध्या में राम मंदिर का उद्घाटन 22 जनवरी को हो चुका है। प्राण प्रतिष्ठा के बाद में भक्तों को रामलाल के दर्शन करने का अवसर प्राप्त हुआ। प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर बॉलीवुड सेलिब्रिटीज के अलावा कई उद्योगपति और राजनेता शामिल हुए। बता दे कि राम मंदिर के लिए बॉलीवुड सितारों के अलावा कई बड़े उद्योगपतियों ने बड़े-बड़े दान किए हैं। लेकिन आपको बता दें कि राम मंदिर के लिए सबसे बड़ा दान सूरत के एक हीरा व्यापारी ने किया और उन्हें 101 किलो का सोना भेजा।
दरअसल हम जिस हीरा व्यापारी की बात कर रहे हैं उनका नाम दिलीप कुमार वी. लाखी है। बता दे कि वह सूरत की सबसे बड़ी हीरा फैक्ट्री के मालिक है। मीडिया खबरों के अनुसार राम मंदिर में लगाए गए 14 स्वर्ण चरित्र द्वारा के लिए उन्होंने 101 किलो सोना भिजवाया और बताया गया की राम जन्मभूमि ट्रस्ट को मिला यह सबसे बड़ा दान बताया जा रहा है।
बता दे कि इस सोने का इस्तेमाल राम जन्मभूमि मंदिर के दरवाजे, गर्भ ग्रह, त्रिशूल, डमरू और स्तंभों को चमकाने के लिए किया गया। बता दे कि गर्भ ग्रह के द्वारा के अलावा मंदिर के बोतल पर 14 स्वर्ण द्वारा भी लगाए गए। अगर हम इस समय सोने के भाव की बात करें तो 10 ग्राम सोना 68 हजार रुपए का बताया जा रहा है। इसलिए हाथ से अगर देखा जाए तो दिलीप कुमार ने 101 किलो यानी कि 68 करोड रुपए का सोना राम मंदिर में दान किया है। इसी के साथ ये राम मंदिर को सबसे बड़ा दान बताया जा रहा है।
लेकिन इसके बाद दूसरा सबसे बड़ा दान राम मंदिर को कथा वाचक और आध्यात्मिक गुरु मुरारी बापू ने किया। दरअसल उन्होंने 11.3 करोड़ का दान किया है। इस लिस्ट में तीसरे नंबर पर गुजरात के हीरा कारोबारी गोविंद भाई ढोलकिया है जिन्होंने 11 करोड़ का दान किया है। पटना के महावीर मंदिर की तरफ से राम मंदिर को 10 करोड रुपए का दान किया गया है।


Click it and Unblock the Notifications













