सैफ अली खान को नींद की गोलियां देती थीं अमृता सिंह, फिर अगले दिन कुछ ऐसा हुआ कि...

बॉलीवुड अभिनेता सैफ अली खान आज के समय में किसी भी पहचान के मोहताज नहीं है और आपको बता दें कि वह अपनी फिल्मों से ज्यादा अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर काफी चर्चा में रहे। दरअसल उन्होंने खुद से 10 साल बड़ी एक्ट्रेस अमृता सिंह के साथ में शादी की और तकरीबन 12 साल बाद दोनों का तलाक हो गया।
अमृता सिंह और सैफ अली खान के दो बच्चे भी हैं जिनका नाम सारा अली खान और इब्राहिम अली खान है। हालांकि सैफ अली खान ने बाद में करीना कपूर के साथ में शादी कर ली थी और इतना ही नहीं अब उनके दो बेटे हो चुके हैं। जिनका नाम तैमूर अली खान और जहांगीर अली खान है। लेकिन एक वक्त था जब अमृता और सैफ की जोड़ी काफी पसंद की जाती थी।
लेकिन आपको बता दें कि एक पुराने इंटरव्यू में डायरेक्ट सूरज बड़जात्या ने फिल्म हम साथ साथ हैं की शूटिंग को लेकर एक किस्सा सुनाया था। उन्होंने बताया था कि सैफ अली खान बहुत तनाव में रहते थे। गाने सुनो जी दुल्हन के शूटिंग के दौरान उन्हें काफी रीटेक लेने पड़े। वह पूरी रात सो नहीं पाते थे और इसका असर उनके काम पर भी देखने को मिलता था।
सूरज बड़जात्या ने इंटरव्यू में बताया की फिल्म हम साथ साथ हैं के दौरान सैफ की निजी जिंदगी में काफी उतार-चढ़ाव चल रहे थे। वह परेशान रहते थे और सो नहीं पाते थे। दरअसल वह यही सोचते रहते थे किकिरदार को अच्छे तरीके से कैसे निभाया जाए। दरअसल यह सभी बातें मुझे तब पता चली जब मैंने उनकी पहली पत्नी अमृता से बात की थी।
सूरज बड़जात्या बताते हैं कि "क्योंकि वह रात भर सो नहीं पा रहे थे और मैंने अमृता को यही सलाह दी थी कि उन्हें नींद की गोलियां दें। इसी के चलते उन्होंने एक्टर को बिना बताए नींद की गोलियां दे दी और कई सीन अगले दिन अरेंज हुए। उन्होंने वह एक टेक में ही कर दिया था और हर कोई हैरान हो गया था क्योंकि उन्होंने बहुत ही अच्छा शॉट दिया था।"


Click it and Unblock the Notifications



